Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • झाड़फूंक के नाम पर विवाहिता से दुराचार
  • हरिद्वार

झाड़फूंक के नाम पर विवाहिता से दुराचार

RNS
RNS INDIA NEWS 26/11/2020
rns featured image new

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में झाड़फूंक के नाम पर एक विवाहिता से दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर कलियर निवासी आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक निशा सिंह को सौंपी गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी ने रावली महदूद में एक दवाखाना खोला हुआ है। दवाखाना संचालक द्वारा लोगों को देसी दवाओं के साथ झाड़ फूंक से बीमारियों के इलाज का झांसा दिया जा रहा था। विवाहिता का आरोप है कि बीती 19 नवंबर को जब वह दवा लेने गई थी, तब दवाखाना संचालक ने उसके ऊपर झाडफ़ूंक की। बेहोशी की हालत में उसके साथ दुराचार किया। कुछ समय बाद होश में आने पर हकीकत का पता चला तो विवाहिता ने विरोध किया। आरोपी ने विवाहिता को डरा धमकाकर किसी को कुछ भी बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने धमकी दी। थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर शहजाद पुत्र अल्ताफ निवासी पिरान कलियर के खिलाफ 376 और 508 की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डॉ० अम्बेडकर की मूर्ति चोरी, पुलिस ने आनन-फानन में लगवाई नई मूर्ति
Next: कोविड-19 के लिए आरटी पीसीआर टेस्ट की कीमत हुई कम

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.