Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • राजस्व की कम वसूली पर एसडीएम सतपुली का वेतन रोका
  • पौड़ी

राजस्व की कम वसूली पर एसडीएम सतपुली का वेतन रोका

RNS INDIA NEWS 11/01/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। डीएम ने राजस्व विभाग की मासिक स्टाफ समीक्षा बैठक में राजस्व की कम वसूली पर एसडीएम सतपुली का वेतन रोकने व अन्य एसडीएम को चेतावनी देते हुए राजस्व वसूली की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में अद्यतन आंकड़े व डीएम सामने रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने पर सब-रजिस्ट्रार का स्पष्टीकरण तलब किया गया। बुधवार को डीएम सभागार में आयोजित बैठक में डीएम डा. आशीष चौहान ने लंबित राजस्वों वादों को कोर्ट के माध्यम से समय पर निस्तारण करने, पिछले 3 से 5 सालों से लंबित वादों का 7 दिन में निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी एसडीएम को बारातघरों की बुकिंग ऑनलाइन करवाने, सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन करने के लिए नियमित छापेमारी करने और सड़क सुरक्षा के मानकों के उल्लघंन पर चालानी कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिए। धुमाकोट क्षेत्र में चैकिंग अभियान की संख्या कम होने पर डीएम ने तहसीलदार को चेतावनी देते हुए कहा कि नियमित रूप से वाहनों की चैकिंग की जाए। डीएम ने सभी नगर निकायों के अफसरो को स्लाटर हाउस की रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने साफ कहा कि कोई भी पटल सहायक अपने स्तर पर कोई भी मामला लंबित न रखें। बैठक में एडीएम, एसडीएम अनामिका, नगर आयुक्त कोटद्वार वैभव गुप्ता आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गिरोह बनाकर लूट करने वाले दो गिरफ्तार
Next: आकाश हत्याकांड के मददगारों के फोन ट्रेस

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.