Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को जल्द मिलेंगे घर
  • देहरादून

पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को जल्द मिलेंगे घर

RNS INDIA NEWS 09/01/2024
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।  आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के घर प्राथमिकता पर आवंटित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लाभार्थियों के सत्यापन की प्रक्रिया को भी आसान करने के निर्देश दिए हैं। आवास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को विधानसभा में उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (उडा) और उत्तराखंड आवास विकास परिषद की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए, चयनित लाभार्थियों को जल्द से घर सौंपने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि यह योजना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। बैठक में यह बात सामने आई कि सत्यापन प्रक्रिया जटिल होने के कारण आवंटन के बावजूद लाभार्थियों को आवास नहीं मिल पा रहे हैं। इसके लिए सत्यापन प्रक्रिया में अधिकतम दो अधिकारियों को शामिल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पीएम आवास योजना के तहत काम करने वाले निजी निवेशकों को भी प्रशासनिक शुल्क में लगभग 4000 रुपये की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया। मंत्री ने कहा कि आवास विकास परिषद की रिक्त सम्पत्तियों के निस्तारण के लिए उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद से एक माह में सहमति ले ली जाए, इसके बाद आवंटन समितियों का भी पुनर्गठन कर इस दिशा में आगे बढ़ा जाएगा। अग्रवाल ने परिषद के अतंर्गत टाउनशिप विकसित करने के लिए भी प्रक्रिया सरल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव आवास एसएन पाण्डे, अपर आवास आयुक्त पीसी दुम्का, सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने ली राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक
Next: कंपनी के फील्ड कर्मचारी पर धोखाधड़ी का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.