Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मां धारी देवी व भगवान श्री नागराजा देव डोली शोभा यात्रा का शुभारंभ 12 जनवरी को
  • देहरादून

मां धारी देवी व भगवान श्री नागराजा देव डोली शोभा यात्रा का शुभारंभ 12 जनवरी को

RNS INDIA NEWS 08/01/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  मां धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा देव डोली शोभा यात्रा का शुभारंभ 12 जनवरी होगा। यह जानकारी श्री ईष्ट देव सेवा ट्रस्ट देवभूमि उत्तराखंड के संस्थापक आचार्य सुरेंद्र प्रसाद सुंदरियाल ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि हर साल होने वाली 10वीं मां धारी देवी व भगवान श्री नागराजा देवडोली शोभायात्रा का शुभारंभ बारह जनवरी को नेहरू कालोनी स्थित स्थान से होगा। मां भगवती के अभिषेक पूजन के बाद उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के मंडाण जागरो के साथ देव डोली को रवाना किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आयोजन के मुख्यअतिथि होंगे। देवडोली शोभायात्रा का पहला पड़ाव हर्रावाला शिव मंदिर में होगा। इसके बाद शोभायात्रा डोईवाला शक्ति भवन मंदिर पर पहुंचेगी। जहां स्थानीय विधायक बृजभूषण गैरोला, स्थानीय लोग डोली का स्वागत करेंगे। इसके बाद देवडोली ऋषिकेश, हरिद्वार, लुधियाना, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली होते हुए उज्जैन पहुंचेगी। जहां 14 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर देव डोलीयों को स्नान करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रतिष्ठित होने जा रहे श्रीराम मंदिर के लिए भक्तों को प्रेरित करेंगे और युवाओं को इस यात्रा से जोड़ेंगे। इस दौरान आचार्य मधुसुदन जुयाल, पं. मनोज धस्माना, संजय नेगी, जितेंद्र राणा, प्रदीप जोशी, सुबोध लखेड़ा, मेघा रानी चंदेल, अर्चना ठाकुर, गीता रानी, सुषमा जोशी, नंदी काला, देवेश्वरी नयाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूट्यूब से सीखकर दो सगे भाई बना रहे थे कच्ची शराब, एक गिरफ्तार; एक फरार
Next: उत्तरायणी मेले का हुआ शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.