Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • यूट्यूब से सीखकर दो सगे भाई बना रहे थे कच्ची शराब, एक गिरफ्तार; एक फरार
  • अल्मोड़ा

यूट्यूब से सीखकर दो सगे भाई बना रहे थे कच्ची शराब, एक गिरफ्तार; एक फरार

RNS INDIA NEWS 08/01/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद पुलिस की कमान संभालते ही समस्त सीओ, प्रभारी निरीक्षक, थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये हैं। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी के नेतृत्व में रविवार को थाना देघाट पुलिस द्वारा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र ग्राम फोटीकुआं में औचक चेंकिग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध रूप से कच्ची शराब व शराब बनाने की भट्टी मय उपकरणों के साथ पकड़ा गया। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर एक व्यक्ति फरार हो गया। देघाट पुलिस टीम ने अभियुक्त के कब्जे से 23 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये व कुल 28 टिन (लगभग 420 लीटर) कच्चा लहन बरामद होने पर मौके पर ही नष्ट किया गया। कच्ची शराब के साथ पकड़े गए अभियुक्त पूरन सिंह को गिरफ्तार कर उसके व फरार अभियुक्त पान सिंह पुत्र सोबन सिंह निवासी ग्राम फोटीकुआं देघाट अल्मोड़ा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत थाना देघाट में एफआईआर पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्यवाही की गई। मामले में थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी ने बताया कि दोनों अभियुक्त सगे भाई हैं और दोनों ने यूट्यूब से कच्ची शराब बनाना सीखा था, जिनका उद्देश्य कच्ची शराब को आस-पास के गाँवों में बेचकर लाभ अर्जित करना था। देघाट पुलिस की औचक चेंकिग के दौरान पूरन सिंह गिरफ्त में आया और दूसरा अभियुक्त पान सिंह मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। यहाँ पुलिस टीम में उप निरीक्षक जीवन सिंह सामंत, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, मनोज पांडे तथा कांस्टेबल उपेंद्र यादव, नीरज बिष्ट शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस ने 1.14 लाख की चरस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Next: मां धारी देवी व भगवान श्री नागराजा देव डोली शोभा यात्रा का शुभारंभ 12 जनवरी को

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
  • मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप, कांग्रेस ने जांच की मांग की
  • ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, पंचायतों को अधिक अधिकार देने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.