Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • क्रिप्टो करेंसी में पैसा इन्वेस्ट करने के नाम पर युवक से 3 लाख 72 हजार की ठगी
  • हरिद्वार

क्रिप्टो करेंसी में पैसा इन्वेस्ट करने के नाम पर युवक से 3 लाख 72 हजार की ठगी

RNS INDIA NEWS 06/01/2024
rns featured image new

रुड़की (आरएनएस)।  क्रिप्टो करेंसी में पैसा इन्वेस्ट करने के नाम से एक युवक से लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है।पीड़ित युवक ने मामले में ऑनलाइन शिकायत साइबर सेल को की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी युवक के पास एक फोन आया था कि जिसमें बताया गया था कि यदि वह क्रिप्टोकरंसी में पैसा इन्वेस्ट करें तो उसे काफी मुनाफा हो सकता है। इस दौरान युवक को फोन करने वाले व्यक्ति पर विश्वास नहीं हुआ। फोन करने वाले व्यक्ति ने युवक से अकाउंट में 1 रूपया डालने के लिए कहा इसके बाद युवक ने बताए गए अकाउंट में 1 रूपया जमा कर दिया। कुछ टाइम बाद फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसने क्रिप्टोकरंसी में जो 1 रूपया  लगाया था उसके अब 210 बने और वह युवक के अकाउंट में डाल दिए। इसके बाद युवक ने 372 फिर क्रिप्टोकरंसी में लगाने के लिए फोन करने वाले व्यक्ति के बताएं अकाउंट में डाल दिए इसके बाद 724 वापस ट्रांसफर किए गए। इस बीच फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह अगर उसमें मोटा पैसा लगाएंगे तो उन्हें मोटा ही प्रॉफिट होगा। इस पर युवक ने विश्वास कर उक्त क्रिप्टोकरंसी में पैसा लगवाने वाले के अकाउंट में 3 लाख 72000 रूपये ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद युवक ने जब उक्त के नंबर पर संपर्क किया तो उसके बाद नंबर स्विच ऑफ आया। पीड़ित युवक के बार-बार प्रयास करने के बाद भी नंबर पर कोई संपर्क नहीं हो पाया इसके बाद उक्त युवक को अपने साथ ऑनलाइन ठगी होने का अहसास हुआ। पीड़ित युवकने मामले में ऑनलाइन साइबर सेल को शिकायत की है। इतना ही नहीं वह देहरादून साइबर सेल में भी शिकायत करने की बात कह रहा है। फिलहाल गंगनहर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लिंक मार्गों के निर्माण की मांग
Next: सीएम ने तिलक रोड से की भाजपा के दीवार लेखन अभियान की शुरूआत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.