Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • वरिष्ठता के आधार पर होगी फार्मासिस्ट और टैक्नीशियन भर्ती
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

वरिष्ठता के आधार पर होगी फार्मासिस्ट और टैक्नीशियन भर्ती

RNS INDIA NEWS 04/01/2024
rns featured image new

स्वास्थ्य विभाग में 2024 में भरे जाएंगे स्वास्थ्य कर्मियों के 10 हजार पद

देहरादून(आरएनएस)।  स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में फार्मासिस्ट और टैक्नीशियन के पदों पर भर्ती वरिष्ठता के आधार पर होगी। वर्ष 2024 में दोनों विभागों में सभी संवर्गों में कुल 10 हजार पदों पर भर्ती का लक्ष्य रखा गया है। गुरुवार को सर्वे चौक स्थित आईटीडीए ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ रावत ने कहा कि विभाग में सभी संवर्ग में कर्मचारियों की पदोन्नति का बैकलॉग फरवरी तक खत्म होगा। जबकि विशेषज्ञ डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र 60 से बढ़ाकर 65 साल की जाएगी। हालांकि इसका लाभ केवल उन्हीं डॉक्टरों को मिलेगा जिसे चयन समिति उपयुक्त पाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग में फार्मासिस्ट के पद बढ़ाए जाएंगे और खाली चल रहे सभी पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग में आशा, एएनएम, नर्सिंग के अधिकांश पद भरे जा चुके हैं। जबकि अन्य संवर्ग के खाली सभी पदों को इस साल भरने का लक्ष्य है। रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में दो हजार पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

एक हजार आयुष्मान गांव घोषित होंगे
डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य के एक हजार गांवों में सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बन चुकी है। इन गांवों की सूचना केंद्र सरकार को दे दी गई है और जल्द ही इन गांवों को आयुष्मान गांव घोषित कर दिया जाएगा। 26 जनवरी तक राज्य के चार हजार गांवों को टीबी मुक्त भी कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में 10 जनवरी से 10 फरवरी के बीच हर जिले में आशा सम्मेलन आयोजित होंगे। आशाओं के मानदेय की विसंगति को भी दूर किया जाएगा। इस माह के अंत में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में दो दिन का चिंतन शिविर आयोजित किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सामाजिक कार्यकर्ता नेगी का निधन
Next: अस्पताल और डॉक्टरों पर सभी की नजर, सरकार की छवि का रखें ख्याल : डॉ. धन सिंह

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.