Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोडवेज में ड्राइवर-कंडक्टरों की भर्ती के लिए एजेंसी का चयन
  • देहरादून

रोडवेज में ड्राइवर-कंडक्टरों की भर्ती के लिए एजेंसी का चयन

RNS INDIA NEWS 04/01/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। रोडवेज ने आउटसोर्स के माध्यम से ड्राइवर-कंडक्टर की भर्ती के लिए एजेंसी का चयन कर दिया है। कंपनी ने 50 लाख रुपये की सिक्योरिटी राशि भी जमा करवा दी है। महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने सभी मंडलीय प्रबंधकों को एजेंसी के साथ अनुबंध की जानकारी के लिए पत्र भेजा है। पत्र में बताया कि आउटसोर्स एजेंसी के चयन के लिए 30 नवंबर को टेंडर जारी किया गया था। इसमें सबसे कम दर सर्विस देने वाली कंपनी का चयन कर लिया है। कंपनी ने सिक्योरिटी राशि 50 लाख रुपये भी जमा करवा दी है। कंपनी के साथ 11 महीने के लिए अनुबंध हुआ है। संतोषजनक सेवा देने पर कंपनी का अनुबंध 11-11 महीने के लिए अधिकतम दो बार बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने मंडलीय प्रबंधकों को निर्देश दिए कि ड्राइवर-कंडक्टरों की आपूर्ति आश्वयकतानुसार अनुबंधित एजेंसी से ही जाए और अनुबंध में उल्लेखित दर के अनुसार बिल का भुगतान किया जाए। इसके साथ ही ड्राइवर-कंडक्टरों का चयन अनुबंध में रखी गई शर्तों के अनुरूप हो। इधर, कर्मचारी यूनियनें आउटसोर्स एजेंसी का विरोध तेज कर सकती है। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी कई बार आउटसोर्स एजेंसी का विरोध कर चुके हैं, उनका कहना है कि रोडवेज में आउटसोर्स एजेंसी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि पहले भी एजेंसी रखी गई, जिन्होंने अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर भ्रष्टाचार किया है, अब फिर से एजेंसी के माध्यम से ड्राइवर-कंडक्टरों की भर्ती करना उचित नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवा महोत्सव में युवाओं के समग्र विकास पर होगा मंथन: रेखा
Next: सांसद डॉ. निशंक से मिले छात्रसंघ पदाधिकारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.