Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रजिस्ट्री घपले में एक और मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

रजिस्ट्री घपले में एक और मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 04/01/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। रजिस्ट्री कार्यालय में हुए घपले के एक और मामले शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर कोतवाली में रजिस्ट्री घपले का यह 10वां और जिले का अब तक 14वां मुकदमा है। करोड़ों की जमीनों के इस घपले में पुलिस अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इनमें 13 के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। रजिस्ट्री कार्यालय में हुए घपलों की जांच में आम लोगों से शिकायतें मांगी गई थी। इन शिकायतों पर जांच चल रही है। इस दौरान मोहन प्रसाद काला और उनके भाई अनिल काला निवासी तुलाश गार्डन कालीदास रोड ने शिकायत दी। कहा कि उन्होंने साबरमल अग्रवाल निवासी ग्रीन पार्क एक्सटेंशन नई दिल्ली के नाम दर्ज जमीन 16 सितंबर 2004 को खरीदी। अशोक कुमार निवासी मिस्सर मुरार मोहल्ला गली भाटो की जिला सहारनपुर, यूपी ने रजिस्ट्री कराई। उसने साबरमल का पॉवर ऑफ आटर्नी धारक बताया। बाद में पीड़ितों को पता लगा कि साबरमल अग्रवाल ने साल 2003 में यह जमीन किसी अन्य को बेच दी थी। आरोप है कि फर्जीवाड़े से रजिस्ट्री कार्यालय के बही नम्बर चार में जिल्द संख्या 130 पृष्ठ 116 एडीफा बुक 4 जिल्द 153 पृष्ठ 269 से 274 मे नंबर 1233 पर 27 मई 2003 को पंजीकृत हुई। विभाग ने जांच में पाया कि साबरमल अग्रवाल की जगह फर्जीवाड़े से यह आटर्नी बनाई गई। आटर्नी में जिस व्यक्ति का फोटो चस्पा है वो फोटो साबरमल अग्रवाल का नहीं है। जांच में सामने आया कि अशोक कुमार ने अपने पक्ष में जमीन बेचने की पॉवर ऑफ आटर्नी बनाने के लिए फर्जीवाड़े से पंजीकरण कराया। इंस्पेक्टर कोतवाली राजेश साह ने बताया कि मामले में सहायक महानिरीक्षक निबंधन संदीप श्रीवास्तव की तरफ से आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अशोक कुमार की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद फर्जीवाड़े में शामिल अन्य आरोपियों के नाम पला लग पाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छह व सात को अम्बेडकर स्टेडियम में रहेगी हिमगिरी महोत्सव की धूम
Next: स्वयंसेवकों ने घर-घर पहुंचाई पूजित अक्षत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.