Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • जंगलों को आग से बचाने वाली ग्राम समितियों को मिलेंगे 30 हजार
  • बागेश्वर

जंगलों को आग से बचाने वाली ग्राम समितियों को मिलेंगे 30 हजार

RNS INDIA NEWS 23/04/2025
rns featured image new

बागेश्वर। वन विभाग की अगुवाई में गरुड़ तहसील में दावानल रोकथाम और प्रबंधन को लेकर एक वृहद गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व विभाग, जल निगम, हंस फाउंडेशन, पुलिस सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। गोष्ठी का उद्देश्य जंगलों में आग से होने वाले नुकसान को कम करना और सामुदायिक स्तर पर जनजागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

गोष्ठी में बताया गया कि दावानल की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संवेदनशील और अति संवेदनशील वन पंचायतों की पहचान की गई है। इन पंचायतों में सक्रिय ग्राम समितियों को वन विभाग की ओर से 30 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने कहा कि जंगलों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाली समितियों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब तक गड़खेत रेंज में 62 और बैजनाथ रेंज में 65 जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं। इसके अलावा दोनों रेंजों में कुल 12 क्रू स्टेशनों की स्थापना की गई है, जिन पर चार-चार फायर वॉचर तैनात किए गए हैं। ये फायर वॉचर जंगलों में आग की स्थिति पर लगातार निगरानी रखेंगे और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई करेंगे।

दावानल से निपटने के लिए ग्राम स्तर पर वनाग्नि प्रबंधन समितियों का गठन भी किया गया है, जिनमें ग्राम प्रधान, समिति प्रमुख, रेंजर और ग्राम पंचायत सचिव शामिल किए गए हैं। इस मौके पर तहसीलदार, रेंजर गड़खेत, रेंजर बैजनाथ, हंस फाउंडेशन के सदस्य, पुलिस विभाग और जल निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसजे विवि में शेक्सपियर का भावपूर्ण स्मरण
Next: पहलगाम हमला : कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर सीधा वार, पर्यटन उद्योग को तगड़ा झटका; 12,000 करोड़ के कारोबार पर संकट

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.