Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अस्पताल और डॉक्टरों पर सभी की नजर, सरकार की छवि का रखें ख्याल : डॉ. धन सिंह
  • उत्तराखंड

अस्पताल और डॉक्टरों पर सभी की नजर, सरकार की छवि का रखें ख्याल : डॉ. धन सिंह

RNS INDIA NEWS 04/01/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि अस्पताल और डॉक्टरों पर सभी की नजर है। ऐसे में पुरस्कार की गरिमा बनाए रखें और सरकार की छवि का भी ख्याल रखें। गुरुवार को आईटीडीए ऑडिटोरियम में स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के 144 अस्पतालों को कायाकल्प पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न श्रेणी में पुरस्कार पाने वाले सीएमओ, अस्पतालों के अधीक्षक और डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि इलाज और मरीजों की सुविधाओं पर फोकस करें। रावत ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को देश में 2025 तक टॉप थ्री में लाने का लक्ष्य है। इसके लिए सभी मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पतालों को इसी साल एनएबीएच प्रमाणित कराना है। अगले साल सभी उपजिला अस्पताल व 2027 तक सभी पीएचसी के लिए यह लक्ष्य है। इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट, राजपुर रोड विधायक खजानदास, एमडी एनएचएम स्वाति भदौरिया, डीजी विनीता शाह, निदेशक डॉ आशुतोष सयाना आदि ने विचार व्यक्त किए।

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने की जरूरत – डॉ आर राजेश कुमार
सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार ने अवार्ड पाने वाले सभी अस्पतालों व डॉक्टरों को बधाई दी और कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कायाकल्प इसी सोच को आगे ले जाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि इस तरह से अस्पतालों के बीच एक प्रतियोगी भावना विकसित होगी और इससे मरीजों को बड़ा लाभ होगा। उन्होंने अस्पतालों में हेल्थ हाईजीन और बायो मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल पर विशेष फोकस करने को कहा। सचिव ने कहा कि आज हम इलनेस से वेलनेस की ओर बढ़ रहे हैं और इसमें अस्पतालों की अहम भूमिका है। उन्होंने सभी को टारगेट ओरिएंटेड एप्रोच लेकर चलने को कहा और मरीज के साथ ही अस्पताल का भी ध्यान रखने को कहा।

कोरोनेशन में मिलेगी एमआरआई की सुविधा
विधायक खजानदास ने कोरोनेशन अस्पताल में एमआरआई की सुविधा शुरू करने की मांग की। इस पर मंत्री ने कहा कि कोरेनेशन को जल्द एमआरआई मशीन दी जाएगी। इससे यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

कोरोनेशन व जेएलएन अस्पताल श्रेष्ठ जिला अस्पताल
राज्य के जिन 144 अस्पतालों को अवार्ड दिए गए उनमें देहरादून के कोरोनेशन व यूएस नगर के जेएलएन अस्पताल को श्रेष्ठ जिला अस्पताल का अवार्ड दिया गया। इन दोनों ही अस्पतालों को 25- 25 लाख रुपए के चैक दिए गए। इसके अलावा अस्पतालों के रखरखाव, स्वच्छता, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, इंफेक्शन कंट्रोल, हाईजीन, पेशेंट फीडबैक के तहत अलग अलग अस्पतालों को कुल दो करोड़ के चैक वितरित किए गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वरिष्ठता के आधार पर होगी फार्मासिस्ट और टैक्नीशियन भर्ती
Next: छह व सात को अम्बेडकर स्टेडियम में रहेगी हिमगिरी महोत्सव की धूम

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.