Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छह व सात को अम्बेडकर स्टेडियम में रहेगी हिमगिरी महोत्सव की धूम
  • देहरादून

छह व सात को अम्बेडकर स्टेडियम में रहेगी हिमगिरी महोत्सव की धूम

RNS INDIA NEWS 04/01/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। पर्वतीय सरोकारों के लिए समर्पित हिमगिरि सोसायटी अपना 31वां वर्षगांठ दो दिवसीय हिमगिरी महोत्सव के रूप में मनाएगी। 6 और 7 जनवरी को ओएनजीसी के अंबेडकर स्टेडियम में सांस्कृतिक आयोजन होंगे, जिसका शुभारंभ सीम पुष्कर सिंह धामी करेंगे। प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में संस्था अध्यक्ष गोपाल जोशी व सचिव आशीष चौहान ने बताया कि ओएनजीसी व राज्य सरकार के सहयोग से ये आयोजन होगा। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में डॉ. दिनेश कुमार असवाल, चित्रकला क्षेत्र में प्रोफेसर शेखर जोशी व पर्यावरण क्षेत्र में सच्चिदानंद भारती को हिमगिरी गौरव सम्मान दिया जाएगा। हिमगिरी के संस्थापक सदस्य व ओएनजीसी के पूर्व निदेशक (अन्वेषण)दिनेश कुमार पांडे को तेल व गैस अन्वेषण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा। महोत्सव में नशामुक्त उत्तराखंड पर वाकथन व उत्तराखंड दशा दिशा विषय पर पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पांडे, लोकेश नवानी, कमला पंत, केदार सिंह रावत, प्रो.विनय आनंद बोडाई के संयोजन में विचार गोष्ठी, क्विज प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन होगा। पारंपरिक वेशभूषा व खानपान पर कार्यक्रम भी होंगे। ओहो रेडियो के आजे काव्य व उनकी टीम के निर्देशन में लोकगीत कार्यक्रम होंगे। जिसमें किशन महिपाल, गजेन्द्र राणा, राकेश खनवाल, श्वेता माहरा, सौरव मैठाणी, माया उपाध्याय, सन्नी दयाल, रेशमा शाह, कैलाश कुमार, नरेन्द्र गित्यार अपनी प्रस्तुति देंगे। महोत्सव में तीस स्टॉलों पर राज्य की वेषभूषा, खानपान, जैविक खाद्यान, हस्तकला का लुत्फ उठाया जा सकेगा। मौके पर संदीप बिष्ट, एल मोहन लखेड़ा, शोभा नेगी, विजय मधुर, मनमोहन नेगी, एमएस असवाल, परमेश उनियाल, आरजे काव्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अस्पताल और डॉक्टरों पर सभी की नजर, सरकार की छवि का रखें ख्याल : डॉ. धन सिंह
Next: रजिस्ट्री घपले में एक और मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.