Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • दिल्ली
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का 71 वर्ष में निधन, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
  • दिल्ली

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का 71 वर्ष में निधन, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

RNS INDIA NEWS 25/11/2020
rns featured image new

एक महीना पहले हुए थे कोरोना पॉजिटिव

नईदिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बुधवार सुबह साढ़े 3.30 बजे निधन हो गया। उनके बेटे फैसल पटेल ने ट्विटर पर अपने पिता के निधन की जानकारी साझा की। बता दें कि पटेल को कांग्रेस का चाणक्य माना जाता था। वह दशकों तक गांधी परिवार के सबसे करीबी नेता रहे।
फैसल ने लिखा, एक साथ कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था जिसकी वजह से उनका निधन हो गया। अपने सभी शुभचिंतकों से अनुरोध करता हूं कि इस वक्त कोरोना वायरस के नियमों का कड़ाई से पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर दृढ़ रहें और किसी भी सामूहिक आयोजन में जाने से बचें।
71 वर्षीय पटेल एक महीना पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। उन्हें 15 नवंबर को मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।हालांकि 18 नवंबर को अहमद पटेल की पुत्री ने कहा था कि पिछले हफ्ते उनके पिता की सेहत में थोड़ा सुधार हुआ है। पटेल की पुत्री मुमताज ने एक ऑडियो संदेश के माध्यम से यह जानकारी दी थी।
बताते चलें कि गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर में पैदा हुए पटेल तीन बार लोकसभा सांसद और पांच बार राज्यसभा सांसद रह चुके थे। पटेल ने अपना पहला चुनाव 1977 में भरूच से लड़ा था, जिसमें वो 62,879 वोटों से जीते। 1980 में उन्होंने फिर यहीं से चुनाव लड़ा और इस बार 82,844 वोटों से जीते थे। 1984 के अपने तीसरे लोकसभा चुनाव में उन्होंने 1,23,069 वोटों से जीत दर्ज की थी। 1993 से अहमद राज्यसभा सांसद थे और 2001 से सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार भी थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आज का राशिफल : 25 नवम्बर, 2020
Next: फैट को तेजी से पिघलाने में कारगर है फूलगोभी! जानें अन्य कमाल के फायदे

Related Post

rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

हो गया दिल्ली चुनाव का शंखनाद : 5 फरवरी को मतदान, 8 को रिजल्ट

RNS INDIA NEWS 07/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

लोग आक्सीजन को भटक रहे थे, ये शीश महल बनवा रहे थे : मोदी

RNS INDIA NEWS 05/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली

दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा, कई उड़ानें प्रभावित; स्कूल ऑनलाइन हुए

RNS INDIA NEWS 18/11/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.