Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देशभर में लोकसभा योजना पर मंथन के साथ नए साल की शुरुआत करेगी भाजपा!
  • राष्ट्रीय

देशभर में लोकसभा योजना पर मंथन के साथ नए साल की शुरुआत करेगी भाजपा!

RNS INDIA NEWS 01/01/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। भाजपा 2014 और 2019 के बाद 2024 के लोकसभा चुनावों में तीसरी बार प्रचंड जीत हासिल करने के मिशन पर है। भाजपा इस साल जनवरी के पहले सप्ताह में देशभर में ‘लोकसभा योजना बैठक’ आयोजित करने जा रही है। इसका उद्देश्य आगामी संसदीय चुनावों से पहले अपनी तैयारियों के संबंध में पार्टी के भीतर विचार-विमर्श करना है। भाजपा हाईकमान ने पार्टी के सभी राज्य प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और राज्यों के पार्टी संगठन महासचिवों को पत्र लिखा है।
पार्टी आलाकमान ने पार्टी संगठन को प्रभावित करने वाले सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों, संगठनात्मक तैयारियों, पार्टी गतिविधियों, प्रचार अभियानों और विभिन्न प्लेटफार्मों तथा मीडिया स्रोतों पर चलने वाले राजनीतिक नैरेटिव पर भी विस्तार से चर्चा करने के निर्देश दिए हैं। भाजपा 2024 के आम चुनाव की विभिन्न तैयारियों को लेकर समय पर भी विशेष ध्यान दे रही है। चूंकि अभी तक चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है। भाजपा ने पार्टी के सभी राज्य प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और महासचिवों को 7 जनवरी से पहले लोकसभा योजना बैठक आयोजित करने को कहा है। इन बैठकों की डिटेल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजने का भी निर्देश दिया है।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से लोकसभा योजना बैठक के लिए सभी राज्यों को जेपी नड्डा की ओर से भेजे गए दिशा-निर्देशों में कहा गया है, 7 जनवरी से पहले राष्ट्रीय पार्टी पदाधिकारी की मौजूदगी में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा के लिए बैठक आयोजित की जाए।
बड़े राज्यों में अपेक्षित पार्टी प्रतिनिधियों की संख्या 40-50 के बीच हो सकती है और छोटे राज्यों में उनकी संख्या 20-30 होनी चाहिए। इसके अलावा लोकसभा योजना बैठक में हुई सभी चर्चाओं का दस्तावेजीकरण कर अनुमोदन के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजना होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिहार में बुजुर्ग महिला से सामूहिक बलात्कार और हत्या के आरोप में 4 गिरफ्तार
Next: लद्दाख में चीनी सैनिकों से भिड़े निहत्थे चरवाहे, बख्तरबंद वाहनों पर चलाए पत्थर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.