Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीएवी में परीक्षार्थियों से पार्किंग शुल्क लेने पर जताई आपत्ति
  • देहरादून

डीएवी में परीक्षार्थियों से पार्किंग शुल्क लेने पर जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/12/2023
rns featured image new

देहरादून। परीक्षार्थियों व बेरोजगार संगठन की आपत्ति के बाद डीएवी पीजी कालेज प्रशासन ने कालेज में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों से लिए जा रहे पार्किंग शुल्क को माफ कर दिया।
इस सम्बंध में बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने डीएवी प्रबंधन, जिला प्रशासन व यूकेएसएसएससी अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया के समक्ष आपत्ति जताई थी। बॉबी पंवार ने कहा कि डीएवी पीजी कालेज समेत उन सभी केन्द्रों में परीक्षार्थियों से पार्किंग शुल्क लिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है, परीक्षा का फार्म भरते समय जो छात्रों द्वारा फीस का भुगतान किया है, उसका क्या फायदा जब पार्किंग शुल्क भी छात्रों से ही लिया जाए। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में मोबाइल फोन व बैग रखने की व्यवस्था भी नहीं होने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इसके लिए केन्द्र के बाहर किसी दुकानदार से बैग व मोबाइल रखने के लिए सांठगांठ की जाती है। बॉबी पंवार की आपत्ति जताने के कुछ ही घंटों बाद यूकेएसएसएससी अध्यक्ष ने उन्हें आश्वस्त किया कि परीक्षा केन्द्रों में पार्किंग व बैग इत्यादि रखने की निशुल्क व्यवस्था है। नियम का पालन न करने वाले केन्द्रों से जवाब मांगा जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंत्री गणेश जोशी ने विजय कॉलोनी में सुनी मोदी के मन की बात
Next: राज्य आंदोलनकारियों ने शंखनाद कर मांगा क्षैतिज आरक्षण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.