Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य आंदोलनकारियों ने शंखनाद कर मांगा क्षैतिज आरक्षण
  • देहरादून

राज्य आंदोलनकारियों ने शंखनाद कर मांगा क्षैतिज आरक्षण

RNS INDIA NEWS 31/12/2023
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सयुंक्त मंच के तत्वावधान में राज्य आंदोलनकारियों को राजकीय सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण बहाल करने व चिन्हीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करने की मांग को लेकर आंदोलन छठवें दिवस भी जारी रहा।
शहीद स्मारक पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार राज्य आंदोलनकारियों ने शंख, घण्टे, घड़ियाल बजाकर शंखनाद का कार्यक्रम किया। आंदोलनकारियों का कहना है कि बहरी और झूठी सरकार को जगाने के लिए शंखनाद करके उन्हें जगाने का प्रयास किया जा रहा है। आंदोलन को समर्थन देने के लिए उक्रांद नेता शान्ति प्रसाद भट्ट भी पहुंचे। शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि विगत 23 वर्षों में राज्य आंदोलनकारियों की उपेक्षा हुई है, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को तत्काल सदन का विशेष सत्र आहूत करना चाहिये और राज्य आंदोलनकारियों का क्षैतिज आरक्षण बहाल करना चाहिए। शंखनाद में प्रतिभाग करने वालों में राम किशन, सुनीता ठाकुर, अंबुज शर्मा, विनोद असवाल, सूर्यकांत शर्मा, सुरेश शर्मा, विपुल नौटियाल, मुन्नी खंडूड़ी, जगदीश चंद पंत, आशीष उनियाल, विजय प्रताप मल्ल, गणेश डंगवाल, प्रवीण गुसाईं, मोहन रावत, प्रभात डंडरियाल, रेखा शर्मा, अभिषेक बिष्ट, रामचन्द्र नौटियाल, सत्या पोखरियाल, मीरा गुसाईं, सरला शर्मा, सुमन मैंदोला, नवनीत गुसाईं, विनोद धस्माना, खुशपाल सिंह परमार, कल्पेश्वरी, पुष्पा बहुगुणा, ममता भण्डारी, सुरेश नेगी, अजय उनियाल, प्रवीण पुरोहित, क्रांति कुकरेती, ललित जोशी, बलबीर सिंह नेगी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएवी में परीक्षार्थियों से पार्किंग शुल्क लेने पर जताई आपत्ति
Next: भाजपा नेता के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
  • पर्यटन सीजन में अल्मोड़ा पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त चेकिंग
  • चगेठी में अवैध लीसा गढ़ान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 27 टिन लीसा जब्त
  • लमगड़ा में कार खाई में गिरी, चार लोगों की मौत, दो गंभीर घायल
  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.