Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उद्योगपति सुधीर विंडलास समेत पांच एक दिन की सीबीआई रिमांड पर रहेंगे
  • देहरादून

उद्योगपति सुधीर विंडलास समेत पांच एक दिन की सीबीआई रिमांड पर रहेंगे

RNS INDIA NEWS 22/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। धोखाधड़ी से जमीन बेचने के आरोप में गिरफ्तार हुए उद्योगपति सुधीर विंडलास समेत पांच आरोपी एक दिन की सीबीआई रिमांड पर रहेंगे। इन पांचों आरोपियों को सीबीआई ने गुरुवार देर शाम गिरफ्तार किया था। शुक्रवार शाम पांचों को एसीजेएम द्वितीय संदीप सिंह भंडारी की कोर्ट में पेश किया। उन्होंने रिमांड मंजूर करते हुए आदेश दिया कि पांचों की सीबीआई रिमांड पूरी होने पर वापस कोर्ट में पेश किया जाए। तब न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजने पर फैसला लिया जाएगा। सुधीर विंडलास और उनके सहयोगियों के खिलाफ पिछले साल राजपुर थाने में जमीन की धोखाधड़ी के तीन मुकदमे दर्ज हुए। एक मुकदमा वर्ष 2018 में दर्ज किया गया था। इन कुल चार मुकदमों की जांच जिला पुलिस कर रही थी। वादी पक्ष की ओर से सरकार से आग्रह किया गया कि इन मुकदमों की जांच सीबीआई को दे दी जाए। 30 सितंबर 2021 को सरकार ने विंडलास पर दर्ज सभी मुकदमों की जांच सीबीआई से कराने की संस्तुति की थी। इस संस्तुति के आधार पर सीबीआई की एंटी करप्शन शाखा देहरादून में चारों मुकदमों को दर्ज कर लिया था। बीते जनवरी में सीबीआई ने विंडलास के घर कोर्ट से अनुमति लेकर तलाशी ली थी। इन चार केसों में अहम साक्ष्य मिलने पर लंबी जांच के बाद सीबीआई ने गुरुवार शाम सुधीर विंडलास समेत इनके कर्मचारी रवि दयाल, महावीर सिंह, राजू रावत और योगेश त्यागी को गिरफ्तार किया। सीबीआई ने पांचों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करते हुए पांचों से आरोपों से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी। कोर्ट ने बचाव पक्ष से अधिवक्ता प्रवीन सेठ ने दलील दी। उन्होंने बताया कि पांचों आरोपियों की कोर्ट से एक दिन की सीबीआई कस्टडी रिमांड मंजूर हुई है। सीबीआई रिमांड के दौरान बचाव पक्ष का एक वकील भी मौजूद रहेगा। हालांकि, वह पूछताछ की प्रक्रिया में कोई बाधा उत्पन्न नहीं कर पाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में अंडर-17 में धौलादेवी रहा पहले स्थान पर
Next: बेहतर काम करने वाले निगम खुद ले सकेंगे वेतन भत्तों पर फैसला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.