Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक का प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 18/12/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा विधानसभा की जनता को बन्दर, सूअर और तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग को उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने कन्जरवेटर कार्यालय में नगर के लोगों के साथ धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कन्जरवेटर कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर मांग की कि अल्मोड़ा की जनता को वन विभाग बन्दर, सूअर और तेंदुए के आतंक से मुक्ति दिलाए। ऐसा न होने की दशा में वे वन विभाग के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से उग्र जन आन्दोलन को बाध्य होंगे। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कर्नाटक अपने सैकड़ों साथियों के साथ धार की तूनी स्थित वन विभाग कन्जरवेटर कार्यालय पहुंचे जहाँ विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए कर्नाटक ने कहा कि विगत लम्बे समय से बन्दर नगर क्षेत्र में तथा जंगली सूअर ग्रामीण क्षेत्रों में काश्तकारों की फसल को तबाह करने का काम कर रहे हैं लेकिन प्रदेश सरकार के साथ ही वन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। इसके अलावा नगर क्षेत्र में बन्दर जहाँ लगातार स्कूली बच्चों को काटकर चोटिल कर रहे हैं वहीं दुकानों से सामान तक खींचकर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेंदुओं का आतंक ग्रामीण क्षेत्रों के साथ नगर क्षेत्र में भी है जिससे कि सांयकाल के बाद लोग घरों से बाहर निकलने में भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। कर्नाटक ने कहा कि पलायन रोकने का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकार शायद ये भूल रही है कि इस भयावह समस्या के कारण लगातार पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इस भयावह समस्या का समाधान अविलम्ब नहीं किया तो जनहित में वे प्रदेश सरकार और वन विभाग के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से वृहद जन आन्दोलन करने को बाध्य होंगे। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में रोहित शैली, अशोक सिंह सरपंच, राकेश बिष्ट सरपंच, बीरेंद्र कार्की, दीपक पोखरिया, हिमांशु कनवाल, हिमांशी अधिकारी, रश्मि काण्डपाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खेल महाकुम्भ में गोला फेंक में साक्षी और 1500 मीटर दौड़ में विनीता ने मारी बाज़ी
Next: प्रदेश में जल्द लागू होगा आनंद कारज एक्ट : धामी

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.