Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गन्ने का दाम घोषित नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
  • हरिद्वार

गन्ने का दाम घोषित नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 17/12/2023
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। सरकार की ओर से गन्ना मूल्य घोषित नहीं होने से नाराज भाकियू टिकैत ने सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। रविवार को भाकियू के नगर कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने कहा कि पेराई सत्र शुरू हुए दो महीने का समय गुजर चुका है। किसान लगातार अपना गन्ना शुगर मिल को आपूर्ति कर रहा है। शुगर मिल भुगतान भी कर रही है। लेकिन सरकार की ओर से अभी तक गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को यह जानने का अधिकार है कि उनकी उपज किस मूल्य पर खरीदी जा रही है। उन्होंने पंजाब प्रदेश का हवाला देते हुए कहा कि वहां की सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य काफी समय पहले घोषित कर दिया था, लेकिन उत्तराखंड सरकार की ओर से दो महीने बाद भी गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया जा सका। कहा कि सरकार से कई बार गन्ने के दाम घोषित करने की अपील की जा चुकी है। कहा कि किसान गन्ने का दाम पांच सौ रुपये प्रति कुंतल से कम किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं करेगा। कहा कि सरकार ने किसानों की बात को नजर अंदाज किया तो सड़कों पर गन्ने की होली जलाकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सरकार पर पूंजीपतियों को संरक्षण देने औश्र किसानों व मजदूरों का शोषण किए जाने के भी आरोप लगाए। इस अवसर पर भाकियू के प्रदेश कोषाध्यक्ष चौधरी सुक्ररम पाल सिंह, वेदपाल पंवार, जोगिंदर सिंह, सलीम अंसारी, कंवरपाल और वेदपाल फौजी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिटायर शिक्षक के घर फायरिंग में शामिल 12वीं का छात्र गिरफ्तार
Next: नशे में धुत इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर ने स्कूटी को टक्कर मारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.