Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नौकरी का झांसा देकर युवती से 1 लाख रुपये ठगे, मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

नौकरी का झांसा देकर युवती से 1 लाख रुपये ठगे, मुकदमा दर्ज

RNS
RNS INDIA NEWS 24/11/2020
rns featured image new

देहरादून। सोशल साइट पर खुद को आईबी अफसर बताने वाले युवक के संपर्क में आई युवती ने नौकरी के झांसे में एक लाख रुपये गंवा दिए। पीडि़ता को आरोपी ने झांसा देकर गेस्ट हाउस में इंटरव्यू भी कराया। वहीं कई अलग-अलग झांसों से रकम ठग ली। पीडि़ता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि फर्जीवाड़ा कर रकम हड़पने को लेकर मानसी राणा निवासी रुचिपुरा, निरंजनपुर ने तहरीर दी। कहा कि सोशल साइट इंस्टाग्राम पर उसका संपर्क उज्ज्वल गोस्वामी नाम के युवक से हुआ। सोशल साइट पर मानसी से बात हुई तो आरोपी ने खुद को आईबी में अफसर बताया। आरोपी ने इसके बाद पीडि़ता से फोन कॉल पर बातचीत की। इस दौरान उसने पीडि़ता को आईबी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने पीडि़ता को ईमेल के जरिए फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भेजकर मॉक इंटरव्यू के लिए शिमला बाईपास रोड स्थित गेस्ट हाउस में ऑफिस बताते हुए बुलाया। आरोप है कि वहां दो लोगों ने मानसी का इंटरव्यू लिया। इस दौरान वीडियो ग्राफी की गई और एक पेपर भी उससे सॉल्व करवाया गया। इससे पहले मुख्य आरोपी ने पीडि़ता से नौकरी का फार्म भराने का झांसा देकर एक बार 5200 और दो बार 6500 रुपये लिए। इंटरव्यू के दौरान आरोपियों ने पीडि़ता से कहा कि वहां पुलिस ने छापा मार दिया और वह भी फंस जाएगी। यह डर दिखाकर उसके एटीएम से 3500 रुपये निकलवाए और पीडि़ता का मोबाइल फोन भी ले लिया। पीडि़ता घर पहुंची तो एक हफ्ते तक आरोपी झांसा देता रहा है कि मुझे आईएसबीटी चौकी पुलिस ने पकड़ लिया है और रुपये मांग रहे हैं। इस दौरान आरोपी ने बीस हजार रुपये की मांग की तो पीडि़ता ने 16 हजार रुपये भेज दिए।
इस दौरान उसे रुपये वापस करने का झांसा दिया। इसके बाद पीडि़ता को हरिद्वार बुलाया कि अपनी मां से रुपये लेकर उसे देगा। वहां बस स्टैंड पर मिला और कहा कि वह देहरादून आकर उसके रुपये दे देगा। इसके अगले दिन पीडि़ता को फोन पर कहा कि किसी ने उसे फर्जी ड्रग के केस में फंसा दिया है। उस दौरान वह पीडि़ता का फोन उपयोग कर रहा था। इस तरह पीडि़ता पर उसके भी फंसने का दबाव बनाया और कई बार रुपये अपने खाते में डलवाए। पीडि़ता ने कुल एक लाख रुपये गंवाने के बाद आरोपी से अपनी रकम सख्ती दिखाते हुए वापस मांगी। आरोप है कि इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में पटेलनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 20 करोड़ रुपये के बैंक लोन धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई ने की दस्तावेजी जांच शुरू, जानिए क्या है मामला
Next: बिजली की लाइन टूटी, हादसा टला

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.