Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • क्षेत्रवासियों को योजनाओं का लाभ दिलवाएं अधिकारी: प्रेमचंद
  • देहरादून

क्षेत्रवासियों को योजनाओं का लाभ दिलवाएं अधिकारी: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 15/12/2023
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागीय स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शुक्रवार को ऋषिकेश रेलवे रोड पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे कबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यह यात्रा लोगों के पास जाने, जागरूकता पैदा करने और स्वच्छ सुविधाओं, आवश्यक वित्तीय सेवाओं, बिजली कनेक्शन, एलपीजी सिलेंडर तक पहुंच, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छ पेयजल जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने पर केंद्रित है। इस यात्रा में जनसाधारण को लाभ पहुंचाने वाली शहरी क्षेत्र के लिए कुल 17 योजनाओं के संबंध में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 22 विभागों के माध्यम से संचालित की जाने वाली लाभार्थी योजनाओं की जानकारी जनसाधारण को दी जा रही है। इस दौरान समाज कल्याण, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, महिला सशक्तिकरण व बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग आदि विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिला संयोजक रतन सिंह चौहान, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, सतीश पाल, मंडल अध्यक्ष श्यामपुर दिनेश पयाल, जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, कार्यक्रम संयोजक सुधा असवाल, दीपक बिष्ट, माधवी गुप्ता, शिव कुमार गौतम, राजेन्द्र बिष्ट, कृष्ण कुमार सिंघल, एसडीएम योगेश मेहरा, मुख्य नगर आयुक्त राहुल गोयल, राजेश दिवाकर, नंद किशोर जाटव, विनोद भट्ट, संजीव पाल, राजू नरसिम्हा, जगावर सिंह, अभिनब पाल, राधे जाटव, रविन्द्र बिरला, राजेन्द्र पांडेय, पूर्णिमा तायल, हिमानी कौशिक, जयंत शर्मा, अविनाश भारद्वाज, रीता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यटन विभाग की फिल्म को अंतरराष्ट्रीय अवार्ड
Next: बेहतर प्रबंधन पर चीनी मिल के ईडी का सम्मान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.