Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नैनीताल बैंक कर्मियों ने बीओबी प्रबंधन का पुतला दहन किया
  • नैनीताल

नैनीताल बैंक कर्मियों ने बीओबी प्रबंधन का पुतला दहन किया

RNS INDIA NEWS 14/12/2023
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)।   निजीकरण के खिलाफ आंदोलन कर रहे नैनीताल बैंक कर्मियों ने बीओबी प्रबंधन का पुतला दहन किया। कर्मियों ने चेताया कि यदि एक हफ्ते में उनकी मांग पूरी न की गई तो हड़ताल की उनके पास अंतिम विकल्प होगा। नैनीताल बैंक को निजी हाथों में बेचने की तैयारियों के खिलाफ एकजुट कर्मचारियों ने निजीकरण के बजाए बीओबी में विलय करने की मांग की है। बीओबी ही नैनीताल बैंक का प्रबंधन संभालता है। बुधवार देर रात तक कर्मचारी प्रबंधन के साथ वार्ता कर रहे थे। पर वार्ता में कोई समाधान नहीं निकला। जिसके बाद कर्मचारियों ने बैंक मुख्यालय के बाहर बीओबी प्रबंधन का पुतला दहन किया। इस दौरान नैनीताल बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर कन्याल आदि ने कहा कि आरबीआई और पार्लियामेंट्री कमिटी की अनुशंसा के बावजूद बैंक ऑफ़ बड़ौदा नैनीताल बैंक को निजी हाथों में बेचना चाहता है। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने चेताया कि यदि विलय संबंधी मांग को नहीं माना जाता है तो आंदोलन ही एकमात्र रास्ता रह जाएगा। इस दौरान पारस जैन, निशा कामत, शैलेंद्र राजपाल, संजय जोशी, सुमित तिवारी, जितेंद्र पंत, प्रखर पाटनी, पुनीत बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिवाइडर से टकराई कार, दो की मौत
Next: दिल्ली निवासी ससुरालजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.