Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • निकाय और लोकसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगा यूकेडी: रावत
  • हरिद्वार

निकाय और लोकसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगा यूकेडी: रावत

RNS INDIA NEWS 14/12/2023
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। उत्तराखंड क्रांति दल की हरिद्वार महानगर इकाई नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। चुनाव की तैयारियों को लेकर भूपतवाला में गायत्री विहार कालोनी स्थित जलाराम मंदिर में बैठक की। बैठक में हरिद्वार नगर निगम के सभी वार्डों में प्रत्याशी उतारने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास ने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर उत्तराखंड की जनता ने अलग राज्य के लिए संघर्ष किया, कांग्रेस और भाजपा की नीतियों से वे मुद्दे नेपथ्य में चले गए। कार्यकर्ता जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करें। राज्य की जनता आज भी समस्याओं से जूझ रही है। यूकेडी की केंद्रीय उपाध्यक्ष सरिता पुरोहित व व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि हरिद्वार की जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों को परख चुकी है। समस्याओं से त्रस्त जनता विकल्प के लिए में यूकेडी की तरफ देख रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर जन समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करें और भाजपा व कांग्रेस की विफलताओं को उजागर करें। महानगर अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने कहा कि यूकेडी नगर निकाय और लोकसभा चुनाव पूरे दमखम से लड़ेगा। नगर निगम चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिला प्रभारी बहादुर सिंह रावत व महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष हेमलता जोशी ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में जुट जाएं। बैठक में हेमलता जोशी, विपिन रावत, कार्यकारी महानगर कार्यकारी अध्यक्ष पूरण पाण्डेय, यशोदा यादव, चंद्रशेखर गोस्वामी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हंस अस्पताल में मनोरंजन कर वरिष्ठ नागरिकों का किया जा रहा इलाज
Next: टैलेंट हंट को जज करने 16 को दून पहुंचेंगे राहुल रॉय

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.