Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • क्षैतिज आरक्षण का विधेयक जारी न करने पर 26 से उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • देहरादून

क्षैतिज आरक्षण का विधेयक जारी न करने पर 26 से उग्र आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/12/2023
rns featured image new

देहरादून। राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मंच ने सरकारी सेवाओं में दस फीसदी क्षैतिज आरक्षण को लेकर सरकार के ढीले ढाले रवैये की आलोचना करते हुए कहा है कि यदि जल्द क्षैतिज आरक्षण के लए विधानसभा का विशेष सत्र लाकर कानूनी जामा न पहचाना गया तो राज्य आंदोलनकारी 26 दिसम्बर से उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। शहीद स्मारक में हुई एक पत्रकार वार्ता में संयुक्त मंच संयोजक क्रांति कुकरेती ने कहा कि समाचार पत्रों में सरकार के हवाले से इस आशय की खबरें प्रकाशित हुई हैं कि सरकार विधानसभा का विशेष सत्र जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी में आयोजित करने पर विचार कर रही है, इससे साफ है कि सरकार क्षैतिज आरक्षण के मुद्दे पर तय वादे के अनुसार काम नहीं कर रही है। इस पर मंच को कड़ी आपत्ति है। सरकार की वादे के अनुसार अब तक इसका जीओ जारी हो जाना चाहिए था। लेकिन सरकार जानबूझकर इस मुद्दे को लम्बा लटका रही है। सरकार ने सदन में वादा किया था कि वह 15 दिनों में विशेष सत्र आयोजित करके राज्य आंदोलनकारियों के 10 % क्षैतिज आरक्षण को कानूनी जामा पहना देगी। लेकिन 3-3 बार प्रवर समिति का कार्यकाल बढ़ाया गया, परन्तु आज तक धरातल पर कुछ हुआ नहीं। 25 दिसम्बर तक सत्र आयोजित कर इस विधेयक को राजभवन की मंजूरी न दिलवाई गई तो 26 दिसम्बर से उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। वार्ता में राम किशन, विनोद असवाल, प्रभात डंडरियाल, शैलेन्द्र राणा, मनोज कुमार, आशीष चौहान, सुनीता ठाकुर, राम चन्द्र नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टैलेंट हंट को जज करने 16 को दून पहुंचेंगे राहुल रॉय
Next: मसूरी में लेटर बॉक्स में फंसी उड़ने वाली गिलहरी को रेस्क्यू किया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.