
अल्मोड़ा। मोहान क्षेत्र में गांजे के साथ पकड़े गए एक अभियुक्त के खिलाफ विशेष सत्र न्यायाधीश श्रीकांत पांडे ने फैसला सुनाया है। अभियुक्त को 11 साल के कारावास की सजा दी गई है। साथ ही एक लाख रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा ने बताया कि अगस्त 2022 में पुलिस टीम चेकिंग अभियान में थी। इस दौरान देहरादून नंबर की एक कार की तलाशी ली गई। तलाशी में कार से 55.55 किग्रा गांजा बरामद हुआ। गांजा 30 कट्टों में भरा हुआ था। पुलिस ने अभियुक्त संतोष कुमार निवासी अनीसा नंगला धामपुर को गिरफ्तार कर मुकदमा दायर कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में वाद दायर किया। अधिवक्ता ने पूरे मामले में सात गवाह पेश किए। जिरह और गवाहों के बयान के बाद विशेष सत्र न्यायाधीश ने अभियुक्त को 11 साल की सजा सुनाई है। साथ ही अभियुक्त पर एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है।

