Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एक समान पेंशन को तत्काल लागू करे सरकार
  • देहरादून

एक समान पेंशन को तत्काल लागू करे सरकार

RNS INDIA NEWS 10/12/2023
default featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। राज्य आंदोलनकारियों ने बैठक आयोजित की। उन्होंने छूटे राज्य आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण करने, दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और एक समान पेंशन को लागू करने की मांग सरकार से की। रविवार को राज्य आंदोलनकारियों ने नगर निगम स्थित इंद्रमणि बडोनी हाल में बैठक आयोजित की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और छूटे हुए राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर सरकार को तुरंत निर्णय लेना चाहिए। सीएम पुष्कर सिंह धामी सभी राज्य आंदोलनकारियों को एक समान पेंशन देने की घोषणा कर चुके हैं, इसे तत्काल लागू किया जाए। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी के निधन पर शोक जताया गया। राज्य आंदोलनकारियों ने एक विद्यालय और एक मार्ग का नाम पूर्व कबीना मंत्री के नाम पर रखने की मांग की। मौके पर डीएस गुसाईं, बलवीर सिंह नेगी, गंभीर सिंह मेवाड़, गुलाब सिंह रावत, सत्य प्रकाश जखमोला, बेताल सिंह, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, प्रेम सिंह रावत, बृजेश डोभाल, जुगल किशोर बहुगुणा, वेद प्रकाश ढींगरा, सुशीला पोखरियाल, कुसुम लता शर्मा, प्रेम नेगी, उर्मिला डबराल, सुशीला बिष्ट, लक्ष्मी मेहर, रविंद्र कौर, भगवती चमोली, राम उनियाल, चैता कंडवाल, जयंती नेगी, पूर्णिमा बडोनी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलभट्टा में रेलवे पुल पार करते हुए ट्रेन से टकराए युवक, मौत
Next: इन्वेस्टर्स समिट के एक्जीबिशन एरिया में रविवार को बड़ी संख्या में पहुँचे स्कूली छात्र और आम जनता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.