Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऋषिकेश और डोईवाला में भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन
  • देहरादून

ऋषिकेश और डोईवाला में भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/12/2023
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ हल्ला बोला है। वे झारखंड के रांची में कांग्रेस सांसद के घर छापेमारी में 200 करोड़ कैश बरामदगी से आक्रोशित हैं। उन्होंने सरकार से भ्रष्टाचारियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की। रविवार को दून तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू और कांग्रेस का पुतला दहन किया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि रांची में कांग्रेस सांसद के घर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी चल रही है। जिसमें 200 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद हुआ है, इसके साथ ही भारी मात्रा में ज्वेलरी की बरामदगी हुई है। कांग्रेस सांसद की अथाह संपत्ति मिलने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। आईटी विभाग की इस छापेमारी से कांग्रेस सरकार की भ्रष्टाचार की पोल जनता के सामने खुल गई है। जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि कांग्रेस सदैव भ्रष्टाचार में लिप्त रही है। उनके नेताओं द्वारा कई भ्रष्टाचार किए गए हैं, जिसकी वजह से आज पूरे देश में कांग्रेस समाप्ती की कगार पर हैं। प्रदर्शन करने वालों में मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, दिनेश सती, सतीश पाल, सुजीत यादव, ऋषि राजपूत, सचिन अग्रवाल, राधे जाटव, जगावर, माधवी गुप्ता, आशीष अग्रवाल, दीपक धमीजा, इंद्र कुमार गोदवानी, निवर्तमान पार्षद शिवकुमार गौतम, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, पवन शर्मा, संजय शास्त्री, सोनू प्रभाकर, प्रदीप कोहली, ऋषि राजपूत, अनिल ध्यानी, कृष्ण कुमार सिंघल, नंदकिशोर जाटव, बृजेश शर्मा, पिंटू अधिकारी, चेतन शर्मा, देवदत्त शर्मा, रूपेश कुमार गुप्ता, विनोद भट्ट, संजीव सिलस्वाल, दीपक बिष्ट, अभिनव पाल, किशन मंडल, राकेश पारछा, रमेश अरोड़ा, राजेश दिवाकर, सरदार विक्की सिंह, सौरभ गर्ग, शैंकी सक्सेना, अरुण बडोनी, रीता गुप्ता, रविंद्र बिरला, अनिकेत गुप्ता, नितिन राठी, शिवम टुटेजा, रंजन अंथवाल आदि रहे। उधर, श्यामपुर में भाजपाइयों ने कांग्रेस सांसद का पुतला दहन किया। मौके पर श्यामपुर प्रभारी मनोज ध्यानी, मंडल अध्यक्ष दिनेश पायल, मंडल महामंत्री सतपाल राणा, चंद्र मोहन पोखरियाल, रविंद्र रमोला, राहुल बालियान, जयपाल चौहान, अतुल शर्मा, गौतम राणा, संजय पोखरियाल, सूर्य प्रकाश सक्सेना मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड परिवहन विभाग प्राविधिक सेवा संघ की नई कार्यकारिणी गठित
Next: पेड़ गिरने से दर्जनों गाँवों की विद्युत आपूर्ति 18 घंटे रही बाधित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.