Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत
  • नैनीताल

सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत

RNS INDIA NEWS 07/12/2023
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  ज्योलीकोट के पास बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में भाजपा के मंडल मंत्री की मौत हो गई। गुरुवार सुबह उनका शव खाई में कार के साथ पड़ा मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मोटाहल्दू पदमपुर देवलिया निवासी सचिन कुमार जोशी (38) पुत्र भुवन जोशी टैक्सी चलाते थे। सचिन को भाजपा के पूर्वी मंडल में मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली हुई थी। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे वह अपने दोस्त से कार मांगकर टेंडर डालने के लिए बग्वाली पोखर रानीखेत गए थे। शाम करीब 7:30 बजे उन्होंने अपनी पत्नी को फोन कर वापस लौटने की जानकारी दी। उस समय सचिन कैंची धाम से आगे निकल आए थे। जब काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचे तो पत्नी ने लगातार फोन किए। लेकिन सचिन का फोन स्विच ऑफ आने लगा। परिजनों की सूचना पर सचिन के एक दोस्त में रात में ही ज्योलीकोट तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह करीब सात बजे पुलिस को राहगीरों ने सूचना दी कि एक कार आमपड़ाव के पास खाई में गिरी है। उसमें कोई युवक भी दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को खाई से निकाला और बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त सचिन कुमार जोशी के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर सचिन के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। कई भाजपा नेता भी पहुंचे। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि सचिन की पांच और डेढ़ साल उम्र की दो बेटियां हैं। परिवार में बड़ा भाई और एक बहन है। दोनों की शादी हो चुकी है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोगामेड़ी की हत्या के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च
Next: सीएम धामी ने लिया इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर आयोजन स्थल पर की व्यवस्थाओं का जायजा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

नैनीताल जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.