Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मेरा गाँव मेरा वन अभियान के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विनीता रही प्रथम
  • अल्मोड़ा

मेरा गाँव मेरा वन अभियान के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विनीता रही प्रथम

RNS INDIA NEWS 06/12/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। हंस फाउंडेशन द्वारा उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊँ मण्डल के दस विकास खण्डों के लगभग हज़ार गाँवों में अग्नि शमन एवं रोकथाम परियोजना का संचालन किया जा रहा है। वनाग्नि रोकथाम हेतु जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन वृहद स्तर पर किया जा रहा है। इसी क्रम में मेरा गाँव मेरा वन अभियान के तहत राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग अल्मोड़ा के छात्र छात्राओं की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया तथा अपने पेंटिंग्स के माध्यम से वनों की आग से होने वाले दुष्प्रभावों, जलवायु परिवर्तन और प्रकृति को संरक्षित करने का संदेश दिया। हंस फाउंडेशन के जिला समन्वयक रजनीश रावत के द्वारा परियोजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए वनों के महत्व को बताया और वनों के संरक्षण में सहयोग करने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने अपने संबोधन में कहा कि वन हमारे लिए अत्यन्त लाभकारी हैं क्योंकि ये पर्यावरण को संतुलित करते हैं इसलिए वनों की रक्षा हमारे जीवन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अन्य लोगों को भी इस संबंध में जागरूक करने को कहा। इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विनीता विश्वास, यासीका आर्या, हिमांशु भट्ट क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक हिमान्ती टम्टा, भगवत सिंह बगडवाल एवं भावना भाकुनी रहे। कार्यक्रम में हंस फाउंडेशन के ब्लॉक समन्वयक चंद्रेश पंत, दीपक ओली, शंकर कुमार, करन कांडपाल, राजेंद्र भोज, टी डी भट्ट आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: माजरा, शिमला बाईपास, टर्नर रोड में पेयजल सप्लाई ठप
Next: रानीखेत पुलिस ने अवैध खनिज परिवहन करने पर डंपर वाहन किया सीज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कुमाउनी साहित्यकार महेन्द्र ठकुराठी को नेपाल में मिला डोटी रत्न पुरस्कार

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बियरशिबा विद्यालय में विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी प्रदर्शनी; विद्यार्थियों की प्रतिभा ने किया प्रभावित

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-11 at 17.22.31_11zon
  • अल्मोड़ा

श्रावणी मेला और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.