Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • छह घंटे के रेस्क्यू के बाद चालक को सकुशल बचाया
  • टिहरी

छह घंटे के रेस्क्यू के बाद चालक को सकुशल बचाया

RNS INDIA NEWS 05/12/2023
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर पाली पुलिया के निकट एक ट्राला अनियंत्रित होकर अलकनंदा की ओर पलट गया। जिसमें चालक का आधा शरीर केबिन के नीचे दब गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने छह घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद टीम ने ट्राला के नीचे दबे चालक को सकुशल बाहर निकाला। घायल चालक को उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। बीती रविवार शाम करीब सवा चार बजे गौचर से ऋषिकेश जा रहा एक ट्राला देवप्रयाग से 7 किमी आगे पाली पुलिया के पास अनियंत्रित होकर अलकनंदा की ओर खाई में पलट गया। जिसमें चालक दीपचंद पुत्र सुग्रीव निवासी सुंदरपुर खालसा, जहांगीरगंज जिला अंबेडकर नगर उप्र ट्राला के नीचे फंस गया। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष अनिरुद्ध मैठाणी पुलिस व एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेलवे की निर्माण कंपनी एलएनटी कंपनी से पहुंची हाइड्रा मशीन व क्रेन भी चालक को नहीं निकाल पायी। जिस पर पुलिस, एसडीआरएफ व स्थानीय ग्रामीणों ने मिट्टी खोदकर चालक का आधा शरीर बाहर निकाला। जिसके बाद कटर से ट्राला के हिस्से को काटकर यहां फंसे चालक के पैर को किसी तरह बाहर निकाला गया। प्रभारी मैंठाणी ने बताया कि, चालक को श्रीनगर मे भर्ती किया गया है, वह हल्की बातचीत भी कर रहा है। रेस्क्यू अभियान में एसआई टीकम सिंह चौहान, एसआई योगेंद्र शर्मा, सिपाही अजीत सिंह, पिंटू दास, दारबान सिंह, होमगार्ड विपिन शाह, सुभाष सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल का दौरा पड़ने से क्षेत्राधिकारी रानीखेत तिलक राम वर्मा का निधन, अल्मोड़ा पुलिस में शोक
Next: चुनावी रैली में भाग लेने वाले नर्सिंग कॉलेज प्रोफेसर पर कार्रवाई के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • कैंट क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
  • प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितई में भाजपा ने किया भंडारे का आयोजन
  • राशिफल 10 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.