Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रदेश में कानून व्यवस्था पटरी पर, हर घटना की होती है जांच और खुलासा: चौहान
  • देहरादून

प्रदेश में कानून व्यवस्था पटरी पर, हर घटना की होती है जांच और खुलासा: चौहान

RNS INDIA NEWS 03/12/2023
rns featured image new

राज्य की हर बेटी एक समान, उत्तरकाशी के मामले में एसआईटी कर रही जांच

देहरादून(आरएनएस)।  भाजपा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के आरोप निराधार और तथ्यपरक है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कानून के राज में सबकी सुनवाई और मामलों के खुलासे तथा कार्यवाही हो रही है। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी के रिजार्ट में हुई युवती की मौत पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस कप्तान खुद मामले पर नजर बनाये हुए है तहकीकात के बाद पूरी स्थिति सामने आयेगी। उन्होंने प्रकरण को अंकिता से जोड़ने को कांग्रेस की अवसरवादी चाल बताते हुए कहा कि भाजपा के लिए से सभी बेटियां एक समान है। चौहान ने कहा कि उत्तरकाशी के अमृता प्रकरण में एसआईटी जांच चल रही है और वह 5 दिन में जांच रिपोर्ट देगी। एसआईटी जांच में जिले से बाहर के अधिकारी जांच कर रहे है। तीन सदस्यीय डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमोर्टम किया है। जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है। उन्होंने कहा कि अंकिता के हत्यारे भी गहन जांच प्रक्रिया के बाद सलाखों के भीतर हैं ।  प्रदेश भर में अधिकांश मामलों में जांच के बाद खुलासे और कार्यवाही हुई है। जिन मामलों में खुलासे नहीं हुए उनमें जाँच चल रही है। चौहान ने कहा कि आज थाने चौकियों में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए भटकना नही पड़ता, बल्कि आनलाइन एफआईआर तक दर्ज हो रही है और पुलिस को कड़े निर्देश दिये गए है। लोगों का कानून व्यवस्था में भरोसा बढ़ा है। हालांकि पूर्व में गैर कांग्रेसी सरकारों में कार्यवाही तो दूर लोगों की शिकायते तक दर्ज तक नही होती थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारी विरोध के बीच कूड़ा निस्तारण प्लांट का काम शुरू
Next: अब सोमवार को बंद रहेगा उत्तरकाशी बाजार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.