Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • साले के पासपोर्ट पर विदेश यात्रा करने का आरोप, केस दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

साले के पासपोर्ट पर विदेश यात्रा करने का आरोप, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 03/12/2023
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  अपने साले के पासपोर्ट पर अपनी फोटो लगाकर हांगकांग घूमने और उसके मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मानपुर रोड स्थित विश्वनाथपुरम कालोनी निवासी गुरनाम सिंह पुत्र बंता सिंह ने अपने कोर्ट में पार्थना पत्र देकर बताया कि मानपुर ठेरा निवासी बलविन्दर सिंह पुत्र स्व. कपूर सिंह ने अपने साले मेहल सिंह पुत्र हजारा सिंह के नाम से पासपोर्ट बनवाया है जिस पर उसने फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपनी फोटो लगा रखी है। बलविंदर सिंह उक्त पासपोर्ट के माध्यम से हांगकांग भी घूमकर आया है। गुरनाम ने बताया कि बलविंदर सिंह फर्जी दस्तावेज बनाने का कार्य करता है तथा इनका गलत इस्तेमाल करता है। गुरनाम ने कहा कि बलविंदर ने कूटरचित दस्तावेजों से अपने साले के नाम से पासपोर्ट बनाकर हांगकांग की यात्रा करने से पासपोर्ट अधिनियम व धोखाधड़ी करने का अपराध किया है। यह कृत्य गम्भीर अपराध है। गुरनाम ने बताया कि उसने आरके फ्लोर मिल के सामने रंजीत कौर से एक मकान खरीदा है जिस पर बलविंदर सिंह उस पर कब्जा करने की धमकी दे रहा है और कह रहा है कि तूने मकान खाली नहीं किया तो तुझे व तेरे परिवार को जान से मार दूंगा। कहा कि उसने इन मामलों की शिकायत कोतवाली काशीपुर से लेकर एसएसपी उधम सिंह नगर, डीजीपी उत्तराखंड तथा पासपोर्ट ऑफिस बरेली तक की लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश आरोपी के खिलाफ धारा 420, 506 आईपीसी व पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खटीमा में तस्करों ने चार सागौन के पेड़ों पर चलाई आरी
Next: भाजपा को मिली जीत में ‘मोदी फैक्टर’ प्रमुख कारण

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.