Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पुलिस कर्मी ग्राउण्ड लेवल पर एक्टिव पुलिसिंग को दर्शाते हुए धैर्य एवं विवेक से करें कार्य: एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु
  • अल्मोड़ा

पुलिस कर्मी ग्राउण्ड लेवल पर एक्टिव पुलिसिंग को दर्शाते हुए धैर्य एवं विवेक से करें कार्य: एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु

RNS INDIA NEWS 03/12/2023
rns featured image new

एसएसपी अल्मोड़ा ने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ की मासिक अपराध गोष्ठी

अल्मोड़ा। जनपद के एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ क्राईम मीटिंग व पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। कर्मचारी सम्मेलन में एसएसपी द्वारा सभी थाना, चौकी व शाखाओं से आये सभी अधिकारी, कार्मिकों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। एसएसपी द्वारा अपराध गोष्ठी में सर्वप्रथम नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अभिनव कुमार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के सम्बन्ध में उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारीगणों को अवगत कराया गया तथा उनके निर्देशानुसार सकारात्मक दृष्टिकोण एवं मनोभाव के साथ एक टीम के रुप में कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। गोष्ठी में जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण, लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई। सम्बंधित सर्किल सीओ व थाना प्रभारियों को लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। न्यायालय में अभियुक्तों को सजा दिलाने के लिए गुणवत्तापूर्ण विवेचना किये जाने हेतु उपस्थित विवेचकों का मार्गदर्शन कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। लम्बित आनलाईन, ऑफलाइन शिकायतों का निस्तारण, लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण, समन/नोटिस व वारंटों की शत प्रतिशत तामीली, नशे के विरुद्ध प्रचलित अभियान में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्यवाही, होटल, ढाबा, होमस्टे, स्पा सेंटर आदि की औचक चेकिंग, अपराधों की रोकथाम हेतु निरोधात्मक कार्यवाही, जनजागरुकता, नाबालिगों व महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्यवाही, अभियोगों में वांछित, पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी, साईबर फ्रॉड से सम्बन्धित मामलों में शीघ्र कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिए गए। सभी अधिकारी, कर्मचारी ग्राउण्ड लेवल पर एक्टिव पुलिसिंग को दर्शाते हुए धैर्य एवं विवेक से कार्य करें तथा जनता के साथ मित्रता पूर्ण व्यवहार रखें। आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत सभी अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत एंटी सोशल एलीमैंटस की निरन्तर निगरानी करते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने हेतु अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करें। गोष्ठी में नववर्ष में जनपद में पर्यटकों के अधिक आगमन के दृष्टिगत सुव्यवस्थित यातायात हेतु उपस्थित अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया। अपराध गोष्ठी में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ नरेन्द्र कुंवर, प्रभारी ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी बिन्देश्वरी प्रसाद टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक जितेन्द्र पाठक, प्रभारी साईबर सेल निरीक्षक अजय लाल साह, वाचक निरीक्षक अशोक धनकड़, निरीक्षक यातायात गणेश सिंह हरड़िया, निरीक्षक एलआईयू कमल पाठक, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हेमचन्द्र पंत, प्रभारी निरीक्षक थाना द्वाराहाट राजेश कुमार यादव, निरीक्षक राजेश जोशी, एसडीआरएफ सहित जनपद के सभी थाना, एसओजी एवं शाखा प्रभारी व अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फरार अभियुक्त के घर चस्पा किया कुर्की वारंट
Next: हवालबाग में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का ग्रामीणों ने उठाया लाभ

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.