Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जिला पंचायत की भूमि को चिह्नित कर आय बढ़ाएं अधिकारी: महाराज
  • हरिद्वार

जिला पंचायत की भूमि को चिह्नित कर आय बढ़ाएं अधिकारी: महाराज

RNS INDIA NEWS 02/12/2023
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ई.बीसी छिम्मवाल को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में पंचायत की भूमि को चिन्हित किया जाए। साथ ही जिला पंचायत की आय बढ़ाने के लिए भूमि पर पार्किंग, दुकान, बारात घर आदि परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करना सुनिश्चित किया जाए। सिंचाई विभाग की भूमि को भी जिला पंचायत की आय बढ़ाने के लिए उपयोग करने का सुझाव मंत्री सतपाल ने दिया। मंत्री ने कहा कि भूमि का उपयोग करने के लिए जिला पंचायत प्रस्ताव बनाकर सिंचाई विभाग को दे। ये बातें मंत्री सतपाल ने जिला पंचायत में आयोजित बैठक के दौरान दिए।
शनिवार को जिला पंचायत कार्यालय सभागार में जिला पंचायत की त्रैमासिक बोर्ड बैठक हुई। मंत्री सतपाल ने बतौर मुख्य अतिथि बैठक में शिरकत की। बैठक में 2024-25 की जिला पंचायत विकास योजना (डीपीडीपी) तैयार करने, 44.5 करोड़ के बजट से क्षेत्र पंचायतों का सशक्तिकरण करने, सदस्यों की अन्य राज्यों में एक्पोजर विजिट, हाट बाजारों की सफाई आदि पर जिला पंचायत सदस्यों से चर्चा हुई। जिला पंचायत सदस्यों से एक माह के भीतर क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव भी मांगे गए। बैठक में बीती पांच अगस्त को हुई बोर्ड बैठक की कार्रवाई की पुष्टि पर विचार किया गया। सदस्यों ने हाथ उठा कर कार्रवाई की पुष्टि की। मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों की अन्य राज्यों की पंचायतों के भ्रमण (एक्पोजर विजिट) के लिए एक माह में प्लान तैयार किया जाए। केंद्र और राज्य सरकार निरंतर पंचायतों की आय बढ़ाने और पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। जिला पंचायत सदस्य दर्शना सिंह ने मंत्री को अवगत कराया कि सदस्यों के विकास कार्यों के प्रस्तावों का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। मंत्री ने सभी सदस्यों के प्रस्ताव का संज्ञान लेने का आश्वासन दिया। बैठक में विधायक फुरकान अहमद, ममता राकेश, प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. किरन सिंह उर्फ राजेंद्र, सीडीओ प्रतीक जैन, उपाध्यक्ष अमित चौहान सहित सभी जिला पंचायत के सदस्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शरीर पर अत्यधिक भार पड़ने से हुई थी किसान की मौत
Next: दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगी आशाएं

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.