Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • खाते से उड़ाई गई 80 हजार रुपये की रकम वापस दिलायी
  • चम्पावत

खाते से उड़ाई गई 80 हजार रुपये की रकम वापस दिलायी

RNS
RNS INDIA NEWS 21/11/2020
rns featured image new

चम्पावत। एसपी लोकेश्वर सिंह के प्रयासों से एक व्यक्ति को उसके खाते से उड़ाई गई 80 हजार रुपये की रकम वापस मिल गई है। गत जनवरी माह में टनकपुर के मुस्तफा अंसारी पुत्र बशीर अहमद निवासी इमली पड़ाव के भारतीय स्टेट बैंक शाखा टनकपुर के खाते से कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी पहचान चोरी कर फर्जी आधार कार्ड का प्रयोग करते हुए अलग-अलग तिथियों में ऑनलाइन 80 हजार रुपये निकाल लिए। मुस्तफा ने अपने बैंक खाते में मैसेज अलर्ट प्रक्रिया को सक्रिय किया गया था। बावजूद उसके पास पैसे निकाले जाने का कोई मैसेज नहीं आया। इसके चलते उसे धनराशि निकलने की जानकारी नहीं हो सकी। इस मामले में पुलिस ने थाना टनकपुर में धारा 420 भादवि, 66 सी, डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। एसआई तेज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम मामले के खुलासे को लगी हुई थी। टीम ने साइबर सैल की मदद से पैसे निकालने वालों की पहचान तो कर ली, लेकिन वे दिल्ली एवं पश्चिमी बंगाल क्षेत्र के निकले। उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली, पश्चिम बंगाल के कई शहरों में दबिश दी, लेकिन साइबर क्राइम करने वाले हाथ नहीं लगे। चूंकि मुस्तफा ने अपने खाते में मैसेज अलर्ट प्रक्रिया को सक्रिय किया था और बैंक की ओर से बैंक द्वारा अलग अलग तिथियों में ऑनलाइन फ्रॉड के माध्यम से निकाली गयी दस-दस हजार रुपये की धनराशी का कोई मैसेज अलर्ट नही भेजा गया। जिस कारण उसे अपने खाते से धनराशी निकलने के बारे में कोई जानकारी नही हो पायी अन्यथा वह एक ही बार में धनराशी कटने पर अपने खाते को बन्द कर सकता था। इस पर एसपी लोकेश्वर सिंह ने मामले में बैंक की कमी पाते हुए शाखा प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक टनकपुर को मुस्तफा की धनराशी वापस कराये जाने को लेकर पत्राचार किया। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया है कि बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक से पत्राचार कर मुस्तफा के खाते में 80 हजार रुपये जमा करा ​दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जाने कब से होगी उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू
Next: ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर पत्रकार से ठगी, आप भी रहे सावधान

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.