Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मजदूरों के सकुशल सुरंग से बाहर निकलने पर किया हवन पूजन
  • देहरादून

मजदूरों के सकुशल सुरंग से बाहर निकलने पर किया हवन पूजन

RNS INDIA NEWS 29/11/2023
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग से मजदूरों के सकुशल बाहर निकलने पर पछुवादूदन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में हवन पूजन किया। भाजपाइयों ने रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने में योगदान देने वाली सभी संस्थाओं की मेहनत को सलाम किया।
सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून ग्रामीण अध्यक्ष मीता सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों सेलाकुई स्थित गोगामेड़ी मंदिर परिसर (ज्वाला माता मंदिर) में पूजा अर्चना एवं हवन किया। विधायक ने कहा कि हवन का आयोजन ईश्वर का धन्यवाद करने, श्रमिकों के स्वास्थ्य लाभ हेतु और प्रदेश की खुशहाली हेतु किया गया है। कहा कि अथक प्रयासों के बाद श्रमिक भाई टनल से सुरक्षित बाहर निकल गए हैं। कहा प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में निरंतर उत्तम तकनीक, अत्याधुनिक उपकरण की उपलब्धता से सकारात्मक परिस्थिति बन पाई। कहा, सिलक्यारा रेस्क्यू कार्य हेतु सम्पूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन टीम, केंद्र और राज्य के समस्त संबंधित अधिकारी व कर्मचारी का पूरा उत्तराखंड हार्दिक अभिनंदन करता हैं। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, जिला मंत्री नवीन रावत, सुद्धोवाला मण्डल अध्यक्ष पिंकी देवी, अनिल नौटियाल, वीरता गुरुंग, विजय बर्त्वाल आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर भाजपा हरबर्टपुर मंडल कार्यकर्ताओं ने मजदूरों के सकुशल सुरंग से बाहर निकलने की खुशी में देहरादून रोड स्थित शिव मंदिर पूजा अर्चना की। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष रावत ने कहा कि इस रेस्क्यू ऑपरेशन पर पूरी दुनिया की नजर थी। सभी मजदूरों के सुरक्षित बाहर निकलने पर भारत के नागरिकों के साथ ही दुनियाभर के लोगों में खुशी का माहौल है। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री विनोद कश्यप, मीडिया प्रभारी देवेंद्र चावला, ऋषभ अग्रवाल, राहुल शर्मा, राकेश अमोली, दिनेश कौशिक, नरेश कन्नौजिया, अमन गर्ग, हेमंत गुप्ता, प्रमोद रोहिला, सचिन गुप्ता, मुदित बंसल, सभासद नीरज थापा, रोहित गुप्ता, अंकुर गोयल आदि मौजूद रहे

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का 30 नवंबर से बेमियादी हड़ताल का ऐलान
Next: घर बनाना हुआ अब पहले से ज्यादा महंगा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.