Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मेडिकल कॉलेज से बेस अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क के सुधारीकरण की मांग
  • अल्मोड़ा

मेडिकल कॉलेज से बेस अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क के सुधारीकरण की मांग

RNS INDIA NEWS 28/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। गर-गूठ सड़क निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने विकास भवन, मेडिकल कॉलेज से बेस अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क में डामरीकरण को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा से सड़क में डामरीकरण को लेकर पुरजोर मांग की। इस सड़क से जुड़े ग्रामवासियों ने इस संबंध में पूर्व में संघर्ष समिति के माध्यम से ज्ञापन जिला प्रशासन तथा उत्तराखंड सरकार को प्रेषित किए हैं। समिति अध्यक्ष विनय किरौला ने बताया कि सूचना अधिकार में मांगी गई सूचनाओं के अंतर्गत यह ज्ञात हुआ कि उत्तराखंड सरकार को 3 करोड़ 25 लाख का आगणन गया हुआ है और बजट पारित होने पर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक वर्ष व्यतीत होने के बाद भी इस सड़क में किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया जा रहा है। किरौला ने कहा इस क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज, विकास भवन, प्रशासनिक कार्यालय, न्यायालय भवन आदि कार्यालय भी हैं तो ऐसी स्थिति में प्रशासनिक उद्देश्य से भी इस सड़क का महत्व और भी बढ़ जाता है। किरौला ने कहा पर्वतीय क्षेत्र में निरंतर रूप से दैवीय आपदा के कारण भूस्खलन हो रहा है इसलिए अर्द्ध निर्मित यह सड़क भी कई वर्षों से भूस्खलन का शिकार बनी हुई है तथा इसका किसी प्रकार का जीर्णोद्धार नहीं हो रहा है। जिलाधिकारी के साथ संघर्ष समिति की हुई वार्ता में जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन की इस सड़क के डामरीकरण को लेकर निरन्तर शासन से वार्ता चल रही है, बहुत जल्द उक्त सड़क में डामरीकरण का कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है। ज्ञापन देने वालों में संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनय किरौला, कोषाध्यक्ष श्याम सिंह, पूरन बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, पान सिंह, अनिता बिष्ट, रूपा देवी, हिमांशु बिष्ट, कमल बिष्ट, आनंद बिष्ट, दीपक बिष्ट, राजेन्द्र बिष्ट आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तरकाशी में जो रैट होल माइनिंग बनी 41 मज़दूरों के लिए मसीहा, उसे NGT ने किया था बैन
Next: नगर पालिका अध्यक्ष और सभासदों ने किया पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल का भ्रमण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.