Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सिलक्यारा सुरंग में राहत व बचाव का कार्य लगातार 14वें दिन भी रहा जारी
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सिलक्यारा सुरंग में राहत व बचाव का कार्य लगातार 14वें दिन भी रहा जारी

RNS INDIA NEWS 25/11/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा सुरंग में राहत व बचाव का कार्य लगातार 14वें दिन भी जारी रहा। चिंता की बात है कि रेस्क्यू अभियान में जुटी एजेंसियों की कोशिशों के बाद भी मजदूरों को शनिवार को भी सुरक्षित बाहर नहीं निकाला जा सका है।  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सुरंग के अंदर फंसे सभी 41 मजदूरों को जल्द ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। बताया कि टनल के अदंर खुदाई करते वक्त  गाटर  या कोई स्टील रॉड से टकराने के बाद ऑगर मशीन ने काम करना बंद कर दिया था।    ऑगर मशीन के क्षतिग्रस्त टुकड़ों को बाहर निकालकर खुदाई का काम शुरू किया जाएगा।  सीएम धामी ने कहा कि  उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल में 14 दिन से फंसे मजदूरों को निकालने के लिए चल रहे ऑपरेशन में रुकावट के बीच अब अन्य विकल्पों पर भी काम शुरू किया जा रहा है।  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बताया कि मजदूरों तक पहुंच बनाने के लिए टनल के ऊपर से ड्रिलिंग भी शुरू की जा रही है। कहा कि टनल के अंदर फंसे सभी 41 मजदूरों को सुरक्षित जल्द से जल्द बाहर निकाल लिया जाएग।

प्लाज्मा कटर से काटेंगे ऑगर मशीन
सीएम धामी ने बताया कि ऑगर मशीन के टूटे हुए पार्टस को काटने के लिए कटर भी मंगवाया गया है। कहा कि हैदराबाद से प्लाज्मा कटर को मंगवाया गया है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट में शनिवार शाम तक कटर पहुंच जाएगा। सीएम धामी ने बताया कि ऑगर मशीन के टूटे टुकड़ें को जल्द ही बाहर निकाल लिया गया।

सीएम धामी ने बढ़ाया फंसे मजदूरों का हौसला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों से बात कर उनका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि फंसी हुई ऑगर मशीन को निकालने का काम तेजी से चल रहा है और जल्द सभी को सकुशल बाहर निकाल दिया जाएगा।  शनिवार को रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने अंदर फंसे गबर सिंह, सबा अहमद और अखिलेश मिश्रा से बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कई विशेषज्ञ उन्हें निकालने के लिए दिनरात काम कर रहे हैं और भरोसा दिलाया कि जल्द रेस्क्यू टीम उन तक पहुंच जाएगी। मुख्यमंत्री ने मजदूरों के स्वास्थ्य के साथ ही अंदर भेजे जा रहे खाने के साथ ही अन्य जरूरतों के बारे में भी जानकारी ली।  सीएम धामी ने कहा कि उन्हें किसी भी चीज की जरूरत हो तो तत्काल अधिकारियों को बताएं। सीएम ने कहा कि पूरा देश आपके साथ खड़ा है। केंद्र एवं राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि सभी मजदूरों को जल्द और सुरक्षित बाहर निकाला जाए।  मजदूरों से बात करने के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि अंदर फंसे सभी मजदूरों के हौसले मजबूत हैं और किसी को कोई दिक्कत नहीं है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने टनल में फंसे मजदूरों के लिए भेजे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता जांची। मुख्यमंत्री ने कहा कि मजदूरों की हर मांग को प्राथमिकता से लिया जाए। जो सामग्री संभव हो उन्हें भेजी जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुरंग दुर्घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र और उत्तराखंड सरकार पर उठाए सवाल
Next: एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वालों को पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.