Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजस्व परिषद में 58 पटवारी बने नायब तहसीलदार, नए तैनाती स्थल पर भेजा गया
  • देहरादून

राजस्व परिषद में 58 पटवारी बने नायब तहसीलदार, नए तैनाती स्थल पर भेजा गया

RNS INDIA NEWS 23/11/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  राजस्व निरीक्षक (पटवारी) और रजिस्ट्रार कानूनगो के यह पदोन्नति और स्थानांतरण आदेश 14 सितंबर 2022 को ही कर दिए गए थे। लेकिन 16 सितंबर को आदेश संशोधित कर दिया गया। इसके बाद इनमें से एक कर्मचारी हाईकोर्ट चला गया। कोर्ट ने जारी आदेश पर रोक लगा दी, जो सभी पर लागू हो गई। प्रदेश में लंबे समय से पदोन्नति की राह ताक रहे 58 राजस्व निरीक्षक (पटवारी) और रजिस्ट्रार कानूनगो को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सभी को प्रभारी नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति दी गई है। इसके साथ ही सभी को नए तैनाती स्थल पर भेजा गया है। इस संबंध में अध्यक्ष राजस्व परिषद मनीषा पंवार की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। राजस्व निरीक्षक (पटवारी) और रजिस्ट्रार कानूनगो के यह पदोन्नति और स्थानांतरण आदेश 14 सितंबर 2022 को ही कर दिए गए थे। लेकिन 16 सितंबर को आदेश संशोधित कर दिया गया। इसके बाद इनमें से एक कर्मचारी हाईकोर्ट चला गया। कोर्ट ने जारी आदेश पर रोक लगा दी, जो सभी पर लागू हो गई। उस वक्त 55 कर्मियों की पदोन्नति और तबादले किए गए थे। इसके बाद इस मामले में एक अन्य कर्मचारी की ओर से कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। तब जाकर मामले का निपटारा हुआ। अब राजस्व परिषद की ओर से पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि राजस्व निरीक्षक और रजिस्ट्रार कानूनगो को प्रभारी नायब तहसीलदार के पद पर अस्थायी रूप से 30 जून 2024 तक या अग्रिम आदेश या उससे पूर्व सेवानिवृत्ति की दशा लागू होंगे। आदेश में कहा गया है कि इस तैनाती से किसी भी कर्मचारी को सीधी भर्ती या नियमित पदोन्नति के सापेक्ष किसी प्रकार के नियमित चयन में कोई लाभ नहीं मिलेगा। उत्तराखंड लेखपाल संघ के अध्यक्ष हुकुम पाल सिंह ने पदोन्नति आदेश पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि राजस्व निरीक्षक और रजिस्ट्रार कानूनगो लंबे समय से पदोन्नति की मांग कर रहे थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मांगों के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद वन विभाग के कार्मिकों का धरना स्थगित
Next: कॉर्बेट नेशनल पार्क क्षेत्र में दैनिक श्रमिक को बाघ ने बनाया निवाला

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.