Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • दोस्त ने ही की थी पार्थ की हत्या, हत्यारोपी दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
  • नैनीताल

दोस्त ने ही की थी पार्थ की हत्या, हत्यारोपी दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा

RNS INDIA NEWS 23/11/2023
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  एलएलबी- LLB छात्र पार्थ का मर्डर करने के बाद दोस्त उसके शव के साथ रहा था। करीब तीन घंटे तक कार के अंदर दोस्त के शव के साथ रहने के बाद हत्यारोपी फरार हो गया था। पुलिस ने हत्यारोपी दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।   हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में आरके टेंट हाउस रोड पर नशे में पार्थ की हत्या के करने बाद उसका आरोपी दोस्त करीब तीन घंटे तक कार में शव के साथ ही सोया रहा। सुबह धूप आने पर जब वह उठा तो उसने पार्थ को भी जगाने का प्रयास किया।  उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो आरोपी कमल रावल वहां से भाग गया। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों में पार्थ के साथ उसके दोस्त सिद्धार्थ उर्फ सिद्ध उर्फ सैमुअल व मयंक कन्याल, कमल रावत दिखाई दिए थे।
31 अक्तूबर की रात करीब 11:15 बजे सिद्धार्थ अपनी बाइक से घर से जाते हुए दिखाई दिया था। एक नवम्बर को तड़के करीब 3:15 बजे घटनास्थल के पास पार्थ के साथ उसका दोस्त मयंक और कमल रावत दिखे। तड़के 3:22 बजे मयंक भी घटनास्थल से अपने घर जाता दिखाई दिया। पार्थ के साथ अन्तिम समय तक कमल रावत ही मौजूद रहा।
पूछताछ में इस बात की जानकारी मयंक ने भी दी थी। कमल के द्वारा ही पार्थ की हत्या की गई। पुलिस टीम में कोतवाल हरेन्द्र चौधरी, एसओ मुखानी प्रमोद पाठक, काठगोदाम विमल मिश्रा, वनभूलपुरा नीरज भाकुनी, एसआई दीवान सिंह, संजीत राठौर, हेड कांस्टेबल इसरार नबी, सिपाही महबूब अली, धीरज सूगडा, चन्दन नेगी, रविन्द्र खाती, जीवन कुमार, अनूप तिवारी, प्रवीण रहे।

इसलिए की दोस्त की हत्या
मूल देवलथल चोपता पिथौरागढ़ निवासी, पार्थ राज सिंह सामंत (23) पुत्र राजेन्द्र सिंह सामंत का शव बीते एक नवंबर को आरके टैंट हाउस रोड पर कार से बरामद हुआ था। 31 अक्तूबर की रात पार्थ अपने दोस्तों के साथ घूमा और स्मैक, शराब व डौरेक्स का नशा किया।  मैगी में स्पंज डालने को लेकर हुए विवाद पर उसके दोस्त कमल रावत उर्फ माइकल उर्फ भदुआ (21) निवासी, धानमिल ने कार में पार्थ का मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को भाखड़ा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारात की आतिशबाजी से दुकान जलकर राख
Next: सड़क पर आया हाथियों का झुंड, साइकिल सवार की ओर भागा, वीडियो वायरल

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
  • रेडक्रॉस की जनसेवा होगी और मजबूत, स्ट्रेचर खरीदे गए, शव वाहन व भवन निर्माण प्रक्रिया में तेजी
  • महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी
  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.