Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में विज्ञान लोकव्यापीकरण कार्यशाला का आयोजन
  • अल्मोड़ा

राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में विज्ञान लोकव्यापीकरण कार्यशाला का आयोजन

RNS INDIA NEWS 22/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग एवं उत्तराखंड स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (यू कास्ट) के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में दो दिवसीय विज्ञान लोकव्यापीकरण कार्यशाला (वर्कशॉप ऑन साइंस पापुलराइजेशन) शुरू हुआ। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि प्रोफेसर प्रवीण सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में विस्तार से बताया और यह भी बताया की किस प्रकार यह मानव के लिए सहायक सिद्ध हो सकता है किंतु इस तकनीक का संतुलित प्रयोग मानव जीवन के लिए अधिक लाभकारी होगा। कार्यशाला में बोलते हुए विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पर्यावरण प्रोफेसर जे एस रावत ने पर्यावरण के विभिन्न घटकों एवं मानव द्वारा प्राकृतिक स्रोतों के दोहन पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि यू कास्ट के वैज्ञानिक डॉ एस. एस. सामंत ने रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसे विषयों के ज्ञान को विद्यार्थियों के लिए आवश्यक बताया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए एरीज के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. योगेश चंद्र जोशी ने सूर्य, चंद्रमा व विभिन्न ग्रहों में होने वाली विभिन्न खगोलीय घटनाओं को समझाया एवं विद्यार्थियों से खगोल विज्ञान में रुचि लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के संयोजक डॉ. कपिल नयाल ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आम जनों में वैज्ञानिक सोच का विकास करना एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स आदि नवीनतम विषयों की जानकारी देना है। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में विद्यार्थियों की निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नवनीत कुमार पांडे, डॉ. दीप चंद जोशी, डॉ. प्रदीप सलाल, डॉ. अनुज उपाध्याय, डॉ. हेम चंद तिवारी एवं प्रियंका ने निर्णायक का कार्य किया। कार्यक्रम में अशोक पंत, एसएमसी अध्यक्ष रविंद्र सिंह मुसयूनि, पीटीए अध्यक्ष गंगा मेहरा, एसएमसी सदस्य लक्ष्मण राम, संजय पांडे, टी डी भट्ट, डॉ. निर्मल कुमार पंत, दिनेश चंद्र पपनै, कमलेश जोशी, सुनीता बोरा, भगवत सिंह बगड़वाल, प्रमोद पांडे, नवीन वर्मा, भावना वर्मा, हिमांती टम्टा, योगिता तिवारी, मोनिका जोशी एवं कविता जोशी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजय पांडे ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विकास भवन-कलैक्ट्रेट सड़क पर गड्ढे भरने का काम शुरू
Next: हाथ में तलवार लेकर ग्रामीणों को डरा धमका रहा व्यक्ति गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सेवा पखवाड़े के तहत जनपदभर में लगेंगे आधार शिविर

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वन महोत्सव के तहत विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.