Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों तक पहुंची 6 इंच पाइपलाइन
  • उत्तराखंड

सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों तक पहुंची 6 इंच पाइपलाइन

RNS INDIA NEWS 20/11/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  उत्तरकाशी टनल हादसे में आखिरकार नौवें दिन गुड न्यूज सामने आई है। पिछले 9 दिनों से टनल के अंदर जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे 41 लोगों की जान बचाने की आस जागी है। सिलक्यारा सुरंग में ड्रिलिंग कर रहे रहे रेस्क्यू टीम के हाथ सफलता लगी है। रेस्क्यू टीम की कड़ी मेहनत की वजह से टनल के अंदर 6 इंच की पाइप लाइन पहुंच गई है। टनल के अंदर फंसे लोगों तक अब पर्याप्त ऑक्सीजन, खाद्य सामग्री आसानी से पहुंच पाएगी। बीती रात 12 बजे से जारी ड्रिलिंग के बाद आज शाम साढ़े तीन बजे के करीब छह इंच के पाइप का दूसरा सिरा मलबे के पार मजदूरों के पास पहुंच गया है।  इसके साथ ही ऑगर मशीन के जरिए टनल के भीतर एस्केप पाइप टनल बनाने की उम्मीद और भी ज्यादा मजबूत हो गई। आज देर रात से ऑगर मशीन को शुरू करने की तैयारी है।  दो रोज पहले रेस्क्यू टीम ने मलबे के भीतर छह इंच का पाइप लाइन बनाने का काम शुरू किया था। 40 मीटर तक मलबे में ड्रिल होने के बाद पाइप ने आगे बढ़ना बंद कर दिया था। एक सख्त वस्तु के बीच में आ जाने की वजह से पाइप की दिशा बदल गई थी। रात करीब 12 बजे नए पाइप लेकर नए सिरे से ड्रिलिंग शुरू कर दी गई थी। सोमवार सुबह से ही ड्रिलिंग पर एक्सपर्ट नजर बनाए हुए थे। सुरंग के अंदर ड्रिलिंग करते हुए हर एंगल पर गंभीरता से विचार किया गया और आखिरकार रेस्क्यू टीम को कामयाबी मिली है। दूसरी ओर, टनल के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है।

अच्छा खाना भी मिलेगा और ज्यादा आक्सीजन भी
सुरंग के अंदर 6 इंच की पाइप लाइन बनने से भीतर फंसे लोगों को थोड़ी और राहत मिलने लगेगी। अब तक मजदूरों के साथ चार इंच के पाइप के जरिए संपर्क किया जा रहा था।इसी से आक्सीजन और सूखे मेवे आदि भेजे जा रहे थे। छह इंच की नई पाइप से दाल, चावल, रोटी, सब्जी भी भेजे जा सकेंगे।

पहाड़ी के ऊपर ड्रिलिंग के लिए प्लेटफार्म तैयार
टनल के ऊपर पहाड़ी पर ड्रिलिंग करने के लिए शुरूआती तैयारी पूरी कर ली गई है। वहां पर स्थान को चिह्नित कर प्लेटफार्म तैयार किया गया है। पहाड़ी तक पहुंचने के लिए 1500 मीटर के रास्ते में अब तक 1200 मीटर रास्ता बना लिया गया है। कंपन बढ़ने की वजह से कुछ समय के लिए रास्ता बनाने के काम को रोका गया है। दूसरी तरफ, बड़कोट की दिशा से टनल में ड्रिलिंग का काम शुरू किया जा चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मां टोकती थी इसलिए मां के चेहरे पर 1 नहीं 5 बार लगातार वार किए
Next: हाईवे पर स्कूटी के साथ जवान लड़की की जलकर दर्दनाक मौत

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.