Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/11/2023
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने के नाम पर 34 लाख की ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। ग्राम मल्सी रुद्रपुर निवासी बलजिंदर सिंह और मंजीत सिंह के पत्र पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पीड़ितों का कहना था कि अप्रैल माह में ग्राम मनकरा फरदीया बहेड़ी बरेली निवासी दलबीर सिंह, सिमरजीत कौर पुत्री दलबीर सिंह, सतविंदर पाल सिंह और अमनदीप कौर पत्नी सतविंदर पाल सिंह रुद्रपुर आए थे। इस दौरान वे लोग उसके घर आए और उसे बताया कि सतविंदर पाल और अमनदीप का ओवरसीज नाम से पीलीभीत में कार्यालय है। वह कई लोगों को वीजा लगवाकर विदेश भेज चुके हैं। उन पर विश्वास कर दोनों तहेरे भाइयों ने अलग-अलग किस्तों में करीब 34 लाख रुपये उन्हें दे दिए। चार अगस्त को दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट के गेट पर फ्लाइट उड़ने में बहुत कम समय रह जाने पर सतविंदर के भेजे व्यक्ति ने वीजा, पासपोर्ट और टिकट दिया। कम समय रहने पर वह फ्लाइट में बैठ गए। बताया कि जब न्यूजीलैंड पहुंचे तो इमिग्रेशन के कर्मियों ने उनको गिरफ्तार कर लिया। बताया कि वीजा फर्जी कारोबार दिखाकर लगवाया गया है। पांच दिन वह जेल में रहे और नौ अगस्त को घर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अपनी रकम वापस करने की मांग की। आरोप था कि इसके बाद उन लोगों ने रकम देने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने कोर्ट में पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसआई अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि पुलिस ने रविवार को ग्राम मुडलिया इलाही बख्श अमरिया पीलीभीत निवासी सतविंदर पाल सिंह पुत्र संतोख सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप
Next: छठ पूजा: व्रती श्रद्धालुओं ने डूबते सूरज को अर्घ्य दिया

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

अभद्रता के आरोप पर जसपुर विधायक धमके कोतवाली

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.