Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल में डबल सेलिब्रेट करेंगे पूर्व कप्तान एमएस धोनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

नैनीताल में डबल सेलिब्रेट करेंगे पूर्व कप्तान एमएस धोनी

RNS INDIA NEWS 19/11/2023
rns featured image new

देहरादून। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया से दूर इन दोनों उत्तराखंड की वादियो में घूम रहे हैं। जी हां आपको बता दें महेंद्र सिंह धोनी नैनीताल में हैं और वह आज नैनीताल में बैठकर ही वर्ल्ड कप मैच का लुप्त उठाएंगे। आपको यह भी बता दें कि उनकी धर्मपत्नी का भी आज ही जन्मदिन है तो आज वह डबल सेलिब्रेट करने को उत्साहित है।
भारत को 2011 के वर्ल्ड कप में 28 वर्ष के बाद विश्व विजेता बनाने वाले पूर्व कप्तान एमएस धोनी उर्फ माही इस बार क्रिकेट की चमक दमक भरी दुनिया से दूर अपने नाम के अनुरूप कूल माहौल में नैनीताल में वर्ल्ड कप देखेंगे। धोनी ने भावुक होकर उस पल को याद किया था जब 2011 के फाइनल के अंतिम क्षणों में वे मैदान में थे और हजारों लोग सामूहिक रूप से इंडिया इंडिया के नारों के साथ… वंदे मातरम गा रहे थे। यह भी खास बात है कि आज 19 नवंबर को उनकी धर्मपत्नी साक्षी का जन्मदिन भी है और धोनी पत्नी के जन्मदिन के साथ ही भारत की जीत के पलों के साक्षी बनने के इच्छुक हैं। धोनी 2007 से 2017 तक सीमित ओवरों के प्रारूप में और 2008 से 2014 तक टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के कप्तान थे। वह इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के लिए खेलते और कप्तानी करते रहे हैं। इस दौरान और पहले भी उन्होंने हर मैच हजारों लाखों लोगों की मौजूदगी में खेला और देखा है।भारत को घरेलू मैदान पर 2011 आईसीसी विश्व कप जीते हुए 12 साल से अधिक समय हो गया है। तब तत्कालीन भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जीत छक्के के साथ सुनिश्चित की थी। 1983 के बाद यह भारत की दूसरी विश्व कप जीत थी। हाल में धोनी ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल से पहले एक भावनात्मक बयान देते हुए कहा था कि 2011 के फाइनल में सबसे अच्छा एहसास मैच की समाप्ति से 15-20 मिनट पहले ही शुरू ही गया था, जब हमें ज्यादा रनों की जरूरत नहीं थी। साझेदारी बहुत अच्छी चल रही थी। फील्ड में काफी ओस थी और पूरा स्टेडियम वंदे मातरम गाने लगा। उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है कि शायद इस 2023 के विश्व कप में फिर वैसा ही परिदृश्य होने के आसार हैं। उन्होंने बताया आज वह अपने मित्रों के साथ धर्मपत्नी का जन्मदिन का सेलिब्रेट भी करेंगे और उन्हें आशा ही नहीं विश्वास है कि इंडिया आज वर्ल्ड कप जीतेगा तो वह डबल सेलिब्रेट करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत से हडक़ंप, एक पुलिसकर्मी और चौकीदार निलंबित; मृतकों के परिजनों ने साधी चुप्पी
Next: पीएम मोदी ने रानी लक्ष्मीबाई को दी श्रद्धांजलि

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.