Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में कर्मियों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध
  • पौड़ी

पौड़ी में कर्मियों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध

RNS INDIA NEWS 16/11/2023
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। पदोन्नति में शिथिलीकरण न किए जाने व मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों की लंबित मांगों के शासनादेश न होने से नाराज उत्तरांचल फैडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन ने गुरुवार को काला फीता बांधकर विरोध जताया। इस दौरान आक्रोशित कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर कर जागरण अभियान के तहत विभागवार सांकेतिक गेट मीटिंग की। गुरुवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तरांचल फैडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों ने विभिन्न कार्यालयों में काला फीता बांधकर गेट मीटिंग की। इस दौरान एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रेवतीनंदन डंगवाल, जिलामहामंत्री संजय नेगी ने कहा कि पदोन्नति में शिथिलीकरण नहीं होने सहित 21 सूत्रीय मांगों का हल नहीं होने से कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है। शिथिलीकरण की प्रक्रिया नहीं होने पर आंदोलन शुरू कर दिया गया है। बताया कि आंदोलन के तहत 30 नवंबर तक प्रदेश के सभी मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी विरोध स्वरूप काला फीता बांधकर गेट मीटिंग करेंगे। 7 दिसंबर को जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम, 14 दिसंबर को जिलों में चेतना रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद भी मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया सचिवालय में मिलेट बेकरी आउटलेट का उद्घाटन
Next: पौड़ी में 24 को लगेगा मंसार मेला

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.