Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • 11 लाख गबन करने के आरोप में मुंशी और सहयोगी महिला गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

11 लाख गबन करने के आरोप में मुंशी और सहयोगी महिला गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/11/2023
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  पुलिस ने सीड्स प्लांट के गल्ले से 11 लाख रुपये गायब करने के आरोप में मिल के मुंशी और उसकी सहयोगी महिला को गिरफ्तार किया है। जय प्रकाश अग्रवाल निवासी वार्ड तीन ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया था कि ग्राम खेमपुर में उनका श्रीराम तराई सीड्स प्लांट है। प्लांट में पवन चौहान निवासी किशनपुर, लोकेश पांचाल मुंशी के पद पर कार्यरत थे। मिल का सारा लेन-देन उन दोनों के हाथों में था। बताया कि 23 अक्तूबर को वह जगदम्बा मंदिर नानकमत्ता में भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने गए थे। जब लौटकर आए तो गल्ले में किसानों के भुगतान के लिए रखे 11 लाख रुपये नहीं थे। मौके से दोनों मुंशी फरार थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। गुरुवार को एसओ देवेंद्र गौरव ने बताया कि पवन सिंह चौहान निवासी ग्राम लीती, कपकोट जिला बागेश्वर हाल निवासी किशनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सहयोग करने पर बसन्ती उर्फ बासू नगन्याल निवासी गलाती, धारचूला जिला पिथौरागढ़ को शिव शक्ति विहार फेज-3 हल्द्वानी से मय माल के गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी पवन ने बताया कि गबन की धनराशि में से कुछ सामान खरीद लिया गया है और कुछ रुपये बैंक खातों में जमा किये गए हैं। पुलिस ने 1.48 लाख की नगदी, दो सोने की चेन, दो कान के टॉप्स, एक अंगूठी, दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। टीम में एसओ देवेन्द्र गौरव, एसआई लक्ष्मण दत्त जोशी, एसआई संजय कुमार, नवनीत कुमार, प्रवीण कुमार, प्रवीण कुमार शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों से दहशत
Next: छठ स्थल पर कब्जे की शिकायत, एसडीएम ने किया निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.