Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • श्रीकोट में एनसीसी अकादमी निर्माण का मामला फिर गरमाया
  • टिहरी

श्रीकोट में एनसीसी अकादमी निर्माण का मामला फिर गरमाया

RNS INDIA NEWS 15/11/2023
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। देवप्रयाग ब्लॉक के श्रीकोट माल्डा में प्रदेश की एनसीसी अकादमी स्थापित किये जाने का मामला फिर से गरमाने लगा है। वर्ष 2016 में केंद्र सरकार ने एनसीसी अकादमी देवप्रयाग ब्लॉक में बनाये जाने का फैसला किया था। तत्कालीन सीएम हरीश रावत ने अकादमी का शिलान्यास भी किया। लेकिन तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार ने अकादमी को पौड़ी जिले में शिफ्ट किये जाने के फैसले के बाद देवप्रयाग क्षेत्र के लोगों ने इसका विरोध कर ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल में धरना प्रदर्शन भी चला था। पूर्व काबिना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए देवप्रयाग ब्लॉक में एनसीसी अकादमी की स्थापना किये जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया था, लेकिन भाजपा सरकार ने टिहरी और पौड़ी जिले का विवाद पैदा कर एनसीसी अकादमी के निर्माण को अधर में लटका दिया। मामले में हाईकोर्ट ने भी अकादमी को टिहरी जिले के देवप्रयाग में ही स्थापित किये जाने का निर्णय सुना चुकी है। कांग्रेस के लोग अब उक्त मुद्दे को लेकर फिर से जन आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। देवप्रयाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल का कहना है कि भाजपा सरकार ने मामले को ठंडे बस्ते में डालकर जन भावनाओं की अनदेखी की है। श्रीकोट माल्डा में एनसीसी अकादमी निर्माण के भूमि से जुड़े अनापत्ति के सभी दस्तावेज शासन को सौंपे जा चुके हैं। मामले में अधिक देरी क्षेत्रीय जनता सहन नहीं करेगी, और पूर्व कैबिनेट मंत्री नैथानी की अगुवाई में उक्त मुद्दे पर देवप्रयाग और कीर्तिनगर क्षेत्र की जनता आंदोलन के लिये बाध्य होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 02 दिसंबर को होगा बूंखाल कालिंका मेला
Next: वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टिहरी बांध का जलस्तर न्यूनतम, बिजली उत्पादन पर असर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.