Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नैनीताल के पूर्व विधायक एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष किशन तड़ागी नहीं रहे
  • नैनीताल

नैनीताल के पूर्व विधायक एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष किशन तड़ागी नहीं रहे

RNS INDIA NEWS 11/11/2023
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)।   नैनीताल के पूर्व विधायक किशन सिंह तड़ागी का निधन हो गया है। 101 वर्षीय तड़ागी ने तल्लीताल स्थित लौंगव्यू क्षेत्र में अपने आवास पर शनिवार सुबह अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। 100 वर्ष की आयु पूरी करने पर पिछले 15 अगस्त को उन्हें नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ ही विभिन्न संगठनों ने सम्मानित भी किया था। नैनीताल के सामाजिक कार्यकर्ता किशन सिंह तड़ागी वर्ष 1971 से 1977 तक नैनीताल नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष रहे। वर्ष 1985 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी से नैनीताल विधानसभा सीट पर विधायक का चुनाव लड़ा। वह वर्ष 1985 और 1989 में 2 बार नैनीताल विधानसभा से विधायक और एक बार नैनीताल के नगर पालिकाध्यक्ष रहे। वह केसी पंत और एनडी तिवारी के बेहद करीबी नेता थे। वह वर्ष 1989 के विधानसभा चुनाव में उक्रांद नेता डॉ. नारायण सिंह जंतवाल को हराकर दूसरी बार विधायक बने थे। मेलाकोट चम्पावत के मूल निवासी तड़ागी की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई। जिसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह नैनीताल आ गए। इसके बाद वह पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए। इस बीच वह बैंक ऑफ बड़ौदा के निदेशक भी रहे। समाज में साफ एवं स्वच्छ छवि के नेता तड़ागी क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय व्यक्ति रहे। उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, विधायक सरिता आर्य, पूर्व विधायक संजीव आर्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, श्याम नारायण समेत कांग्रेसियों और स्थानीय लोगों ने शोक व्यक्त किया है। कुमाऊं विवि शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी एवं महासचिव डॉ. विजय कुमार ने भी दु:ख व्यक्त किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत अब तक रोड शो में हुए करारों की ग्राउंडिंग के लिए तेजी से कार्य किये जाएं: मुख्यमंत्री
Next: बीच सड़क में सवारियां बैठाने पर बस सीज

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा पखवाड़ा के तहत शहरफाटक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं
  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.