Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • खनन कार्य में लगे डंपर रोकने पर रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया
  • ऊधम सिंह नगर

खनन कार्य में लगे डंपर रोकने पर रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया

RNS INDIA NEWS 10/11/2023
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  ग्रामीणों ने पिता-पुत्र पर नदी से खनन रोकने पर लाइसेंसी रिवॉल्वर दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर खनन में शामिल डंपर व कार को कब्जे में ले लिया है। उलानी निवासी जितेंद्र सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि गुरुवार रात नौ बजे उसे देवहा नदी किनारे वाहन की लाइट नजर आई। लाइट देखने के बाद वह ग्रामीण भूपेंद्र सिंह, सतनाम सिह, ऐशराज सिंह, परमजोत सिंह, हरजोत सिंह, जसविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, जगजीत सिंह, सुमनदीप सिंह, अमनदीप सिंह, दलजोत सिंह, रंदीप सिंह निवासी सुनपहर के साथ नदी क्षेत्र में गए। जहां एक डंपर नदी से गांव की ओर आ रहा था। इसे ग्रामीणों ने रोका तो डंपर मोहम्मदपुर भुड़िया निवासी रंजीत सिंह लाडी का था। उसे चालक जितेंद्र सिंह चला रहा था। कुछ देर बाद सफेद रंग की कार से रंजीत सिंह लाडी का बेटा रमनदीन सिंह मौके पर आ गया और वह अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर उन्हें धमकाने लगा। जब उन्होंने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह गन्ने के खेतों में भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर और कार को कब्जे में ले लिया। कोतवाल नरेश चौहान ने कहा कि आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार में भूमि कब्जाने पर राज्य सरकार से मांगा जवाब
Next: मौसम ने बदली करवट, प्रदेश के 07 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.