Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • छात्रों के लिए ज्ञानोत्कर्ष कार्यक्रम का किया शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

छात्रों के लिए ज्ञानोत्कर्ष कार्यक्रम का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 09/11/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद यूकॉस्ट और उच्च शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को ज्ञानोत्कर्ष कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दूरदराज के क्षेत्रों में अध्ययनरत छात्रों के साथ शोध संस्थानों की नेटवर्किंग हो पाए और विभिन्न आधुनिक शोध कार्यों और प्रौद्योगिकियों से वह अवगत हों, इसके लिए यह पहल की गई है। यूकॉस्ट एमेरिटस वैज्ञानिक डॉ पूनम गुप्ता ने बताया कि 6 से 9 नवंबर तक उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के विज्ञान स्नातक व स्नातकोत्तर छात्रों के लिए ज्ञानोत्कर्ष का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह एक विशिष्ट शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम है, जिसमें राज्य के दूर दराज के क्षेत्रों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं और अध्यापकों को देहरादून में स्थित राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के अनुसंधान, शोध व शिक्षण संस्थानों का भ्रमण करवाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ एएस उनियाल ने व्यावहारिक ज्ञान और कौशल विकास गतिविधियों के बारे में विस्तृत चर्चा की। यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो दुर्गेश पंत ने कहा कि यह आउटरीच कार्यक्रम उद्योगों, अनुसंधान संस्थानों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच एक सकारात्मक कड़ी के रूप में काम करेगा। संयुक्त निदेशक यूकॉस्ट डॉ डीपी उनियाल, यूकॉस्ट की वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ अपर्णा शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों के महाविद्यालयों, डिग्री कॉलेजों से छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसके बाद छात्रों ने ओएनजीसी लिमिटेड देहरादून का भ्रमण किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर ठगी के शिकार 05 लोगों के खातों में वापस लौटाए 2.58 लाख
Next: मिनिस्ट्रियल कार्मिकों की बैठक में 21 बिंदुओं पर हुई चर्चा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
  • कांग्रेसियों ने गोलज्यू मंदिर में गुहार लगाई, उपवास रखा
  • वैध पास की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, बैजनाथ पुलिस ने 8.77 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी
  • ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित को बागेश्वर पुलिस ने लौटाए एक लाख रुपये, साइबर सेल की बड़ी सफलता
  • देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू
  • सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.